कार्बन नेे लॉन्च किए दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 3,890 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 11:04 IST
कार्बन मोबाइल्स ने अपने दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन कार्बन टाइटेनियम विज़टा और कार्बन टाइटेनियम 3-डी प्लेक्स लॉन्च कर दिए हैं। कार्बन टाइटेनियम विज़टाकी कीमत 5,499 रुपये जबकि कार्बन टाइटेनियम 3-डी फ्लेक्स की कीमत 3,890 रुपये है। कार्बन के ये दोनों स्मार्टफोन सभी रिटेल स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सबसे पहले बात कार्बन टाइटेनियम विज़टा की, इस फोन में 5 इंच स्क्रीन है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट है। स्मार्टफोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए कार्बन टाइटेनियम विस्टा में 3.2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 2300 एमएएच की बैटरी है।

वहीं कार्बन टाइटेनियम 3-डी प्लेक्स की तो इस फोन में एंट्री लेवल स्मार्टफोन यूज़र के लिए सिनेमैटिक 3डी वीडियो अनुभव के लिए 3डी ग्लास अपर्चर दिया गया है। कार्बन टाइटेनियम 3डी प्लेक्स में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक ग्राफिक प्रोसेसर भी है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2300 एमएएच की बैटरी। इस डिवाइस में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटो फोकस, फेस डिटेक्शन, टच फोकस, डिजिटल ज़ूम और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आता है।

इसके अलावा कार्बन ने अपने फैशन आई और के9 विराट स्मार्टफोन पर त्यौहारी सीज़न के चलते छूट देने की घोषणा की है। अब ये दोनों स्मार्टफोन 4,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Karbonn mobiles, Karbonn titanium vista

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.