कार्बन ने लॉन्च किए दो बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2015 15:20 IST
कार्बन ने दो नए बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन टाइटेनियम मुगल और टाइटेनियम एस205 2जीबी पेश किए हैं। इन हैंडसेट की कीमत क्रमशः 5,790 और 6,790 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट भारत में रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। कार्बन टाइटेनियम मुगल आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलेगा। दूसरी तरफ कार्बन टाइटेनियम एस205 2जीबी एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप से लैस है।

कार्बन टाइटेनियम मुगल में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। टाइटेनियम मुगल में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी है और यह 3जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
 

कार्बन टाइटेनियम एस205 2जीबी में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर ड्रैगनट्रेल ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह एक डुअल-सिम हैंडसेट है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी का रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक) शामिल हैं। टाइटेनियम मुगल की तरह कार्बन टाइटेनियम एस205 2जीबी में
8 मेगापिक्सल का रियर और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। टाइटेनियम एस205 2जीबी एक 3जी स्मार्टफोन है और यह 2200 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.