13 मेगापिक्सल कैमरा वाले इस स्मार्टफोन की कीमत है 7,000 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर दिया है। कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 मैटेलिक रियर पैनल के साथ आता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 जनवरी 2018 15:01 IST
ख़ास बातें
  • कार्बन के इस फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • फोन की कीमत 6,999 रुपये है
  • एेयरटेल के साथ कैशबैक ऑफर के लिए कंपनी ने साझेदारी की है
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने अपनी टाइटेनियम सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर दिया है। कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 मैटेलिक रियर पैनल के साथ आता है। यह फोन ब्लैक, शैंपेन और रेड कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कार्बन के इस 4जी स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है। कार्बन ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए शॉपक्लूज़ और एयरटेल के साथ साझेदारी की है।

कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 के लॉन्च ऑफर व उपलब्धता
Advertisement
कार्बन का यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर उपलब्ध है। फोन के साथ बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इंडसइंड बैंक व स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि ई-वॉलेट मोबिक्विक के साथ अगर टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 खरीदते हैं तो आपको 30 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

इस 4जी वीओएलटीई डिवाइस के साथ एयरटेल का लॉन्च ऑफर भी है, जिसके तहत 2,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर के लिए ग्राहकों को 36 महीने तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। 18 महीने के बाद 500 रुपये और फिर 15 महीने के बाद बाकी 1,500 रुपये कैशबैक के तौर पर मिल जाएंगे।
Advertisement

कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी आईपीएस (1080 x 1920 पिक्सल )डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले से लैस है। इस स्मार्टफोन में 1.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो, इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे में एचडीआर और प्रो मोड के अलावा फेस डिटेक्शन, ब्यूटी और कई दूसरे मोड हैं।

इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित पर्सनल असिस्टेंट निकी भी मौज़ूद है। यह हैंडसेट डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कार्बन का यह डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 154.3 x76.6x8.2 मिलीमीटर है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.