कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 16:30 IST
कार्बन के एक और बजट स्मार्टफोन क्वाट्रो एल50 एचडी को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर बिना कीमत के लिस्ट किया गया है, लेकिन यह कई ऑनलाइन साइट पर 7,949 रुपये में उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि यह कंपनी के नए क्वाट्रो सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है।

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। यह कैंडी यूआई वी1.0 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, ब्लू ग्लास फिल्टर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इस बजट हैंडसेट में 2600 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है जो 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 2जी/3जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक और 4जी नेटवर्क पर 4 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। कार्बन क्वाट्रो एल50 एचडी में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसका डाइमेंशन 141x71x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 134 ग्राम। यह कॉफी, ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कार्बन ने इससे महीने की शुरुआत में एंट्री-लेवल के9 स्मार्ट हैंडसेट 3,990 रुपये में लॉन्च किया था। डुअल-सिम कार्बन के9 स्मार्ट 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  3. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  5. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  9. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  10. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.