कार्बन के9 विराट स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट

कार्बन के9 विराट स्मार्टफोन कंपनी की साइट पर हुआ लिस्ट
ख़ास बातें
  • कार्बन के9 विराट में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है
  • डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं मौजूद है
  • कार्बन के9 विराट कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने अपना नया स्मार्टफोन के9 विराट लॉन्च किया है। कार्बन के9 विराट कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कार्बन के9 विराट की कीमत 5,990 रुपये है। यह शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म पर कार्बन का यह हैंडसेट छूट के साथ 4,799 रुपये में मिल रहा है।

कार्बन के9 विराट में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। चौंकाने वाली बात है कि  डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4जी सपोर्ट नहीं मौजूद है।

कार्बन के इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 3.2 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में 2800 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 350 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 2जी नेटवर्क पर 2 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और 3जी शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा3.2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »