• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio का ‘सस्‍ता’ फीचर फोन JioPhone Prima 2 लॉन्‍च, यूट्यूब, फेसबुक का सपोर्ट, वीडियो कॉल भी कर पाएंगे, जानें प्राइस

Jio का ‘सस्‍ता’ फीचर फोन JioPhone Prima 2 लॉन्‍च, यूट्यूब, फेसबुक का सपोर्ट, वीडियो कॉल भी कर पाएंगे, जानें प्राइस

JioPhone Prima 2 को लक्‍स ब्‍लू कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2799 रुपये है। यह ऐमजॉन पर मौजूद है।

Jio का ‘सस्‍ता’ फीचर फोन JioPhone Prima 2 लॉन्‍च, यूट्यूब, फेसबुक का सपोर्ट, वीडियो कॉल भी कर पाएंगे, जानें प्राइस

फोन में 2 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • JioPhone Prima 2 भारत में लॉन्‍च
  • कई एंटरटेनमेंट ऐप्‍स को करता है सपोर्ट
  • इसकी कीमत 2799 रुपये है
विज्ञापन
JioPhone Prima 2 Launched : रिलायंस जियो (Jio) इस कोशिश में जुटी है कि देश में 2G, 3G फीचर फोन इस्‍तेमाल कर रहे ग्राहकों को 4G में लाया जाए। कंपनी ने पिछले साल JioPhone Prima को पेश किया था और अब इसके सक्‍सेसर के रूप में JioPhone Prima 2 को ले आया गया है। यह एक ‘सस्‍ती' जियो डिवाइस है, जिसमें तमाम ऐप्‍स जैसे- यूट्यूब, फेसबुक, जियो टीवी, जियो सिनेमा आद‍ि का सपोर्ट मिलता है। JioPhone Prima 2 में कर्व्‍ड डिजाइन और बैक साइड में लेदर जैसी फ‍िनिश दी गई है।  
 

JioPhone Prima 2 Price in india 

JioPhone Prima 2 को लक्‍स ब्‍लू कलर में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2799 रुपये है। यह एमेजॉन पर मौजूद है। जल्‍द ही इसे जियोमार्ट, रिलायंस डिजिटल समेत रिटेल स्‍टोर्स पर भी बिक्री के लिए लाया जाएगा। 
 

JioPhone Prima 2 Specifications, features 

JioPhone Prima 2 वैसे तो एक फीचर फोन है, लेकिन यह अपने यूजर को एंटरटेनमेंट भी बखूबी करता है। यह क्‍वॉलकॉम के प्रोसेसर से पावर्ड है और Kai-OS पर रन करता है। इसकी वजह से फीचर फोन में YouTube, Facebook, JioTV, JioCinema जैसे ऐप्‍स का सपोर्ट मिल जाता है। गूगल का वॉयस असिस्‍टेंट भी इसमें काम करता है। फोन में रियर और सेल्‍फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग में काम आता है।  

कंपनी का कहना है कि JioPhone Prima 2 की मदद से यूजर यूपीआई पेमेंट कर पाएगा। पेमेंट करने के लिए वह क्‍यूआर कोड भी स्‍कैन कर सकेगा। 

JioPhone Prima 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्‍प्‍ले है। क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ इसमें 512 MB रैम, 4GB इंटरनल स्‍टोरेज मौजूद है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जैसाकि हमने बताया इसमें रियर कैमरा, 0.3MP का फ्रंट वीजीए कैमरा दिया गया है। एलईडी टॉर्च मिल जाता है। 

3.5mm का ऑडियो जैक और एफएम रेडियो की सुविधा है। यूजर जियोपे यूपीआई को इसमें एक्‍सेस कर सकते हैं। 2 हजार एमएएच की बैटरी इसमें लगी है। यह फोन 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »