अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है JioPhone Next की प्री-बुकिंग! जानें क्या होगी कीमत और खूबियां...

रिपोर्ट के अनुसार, JioPhone Next की प्री-बुकिंग भारत में अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। पब्लिकेशन ने यह जानकारी रिटेलर सोर्स से प्राप्त की है। हालांकि, रिपोर्ट में फोन की कीमत आदि से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। पुरानी लीक की मानें, तो जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपये होगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 11:36 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है
  • जियोफोन नेक्सट की कीमत 4,000 रुपये से हो सकती है कम
  • यह फोन Reliance Jio ने Google की पार्टनर्शिप में डेवलप किया गया है
Reliance कंपनी ने जून महीने में आयोजित अपनी 44th Reliance Industries Annual General Meeting (AGM) के दौरान JioPhone Next की घोषणा कर दी थी। बता दें, यह कंपनी किफायती 4G स्मार्टफोन है, जोकि मीडिलक्लास और फर्स्टटाइम स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को टार्गेट करेगा। यह फोन Reliance Jio ने Google की पार्टनर्शिप में डेवलप किया गया है और यह फोन Android 11 (Go edition) पर काम करेगा। कहा जा रहा है कि फोन की सेल 10 सितंबर से शुरू होगी, वहीं सेल से पहले अब फोन की प्री-बुकिंग से जुड़ी जानकारी सामने आने लगी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि जियो फोन नेक्सट की प्री-बुकिंग भारत में अगले हफ्ते से शुरू होगी।

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, JioPhone Next की प्री-बुकिंग भारत में अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। पब्लिकेशन ने यह जानकारी रिटेलर सोर्स से प्राप्त की है। हालांकि, रिपोर्ट में फोन की कीमत आदि से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। पुरानी लीक की मानें, तो जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 3,499 रुपये होगी।
Advertisement
 

JioPhone Next specifications (expected)

JioPhone Next फोन Android 11 (Go edition) पर काम कर सकता है। इसमें 5.5 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह फोन Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी या फिर 3 जीबी रैम मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में 16 जीबी या 32 जीबी eMMC 4.5 स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जियोफोन नेक्स्ट 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें डुअल-सिम सपोर्ट मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है।

फोन में ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस कनेक्टिविटी और 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता दी जा सकती है। यह फोन में DuoGo और Google Camera Go प्री-इंस्टॉल आ सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.