Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

प्री-बुकिंग के पहले दिन रिलायंस जियो ने जियो फोन के सारे स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा लिया है। Jio Phone के सारे स्पेसिफिकेशन कंपनी की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 अगस्त 2017 17:54 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है
  • आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे
  • Jio Phone की बुकिंग 24 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद से शुरू होगी
प्री-बुकिंग के पहले दिन रिलायंस जियो ने जियो फोन के सारे स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा लिया है। Jio Phone के सारे स्पेसिफिकेशन कंपनी की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए गए हैं। इस फोन के ज़रिए कंपनी की कोशिश 2जी फीचर फोन यूज़र को अपने नेटवर्क से जोड़ने की है। कंपनी एक तरह से हैंडसेट को मुफ्त में दे रही है। हालांकि, शुरुआत में ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1,500 रुपये की राशि देनी होगी। स्पेसिफिकेशन की सूची से एक बार फिर रिलायंस जियो के कई दावों की पुष्टि हुई है। हमें अब हैंडसेट के स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, प्रोसेसर और हॉटस्पॉट फीचर के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल गई है।

Jio Phone के स्पेसिफिकेशन
एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement


Jio Phone के फीचर
जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

फिलहाल, जियो फोन सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है। आपको रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा हैंडसेट, बैटरी, चार्ज एडप्टर, क्विक सर्विस गाइड, वारंटी कार्ड और सिम कार्ड मिलेगा। जियो ब्रांड के पहले फोन में जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक और जियोटीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग ऐप को भी जगह मिलेगी
Advertisement

Jio Phone की बुकिंग 24 अगस्त को शाम 5 बजे के बाद से माय जियो ऐप, आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिलायंस जियो ऑफलाइन रिटेल स्टोर से शुरू होगी। अगर आपके मन में जियो फोन बुकिंग से संबंधित कोई सवाल है तो इस पेज पर जाकर सारी दुविधाएं दूर कर लें।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.