Jio Phone में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप, जानें इस बारे में

रिलायंस जियो फ़ीचर फोन को शुक्रवार को आयोजित की गई रिलायंस एजीएम में लॉन्च किया गया। जियो फोन को उन लोगों के बीच डिजिटल खाई को पाटने के इरादे से लॉन्च किया गया है जिनके पास स्मार्टफोन हैं और जिनके पास नहीं है और वो फ़ीचर फोन इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 21:52 IST
रिलायंस जियो फ़ीचर फोन को शुक्रवार को आयोजित की गई रिलायंस एजीएम में लॉन्च किया गया। जियो फोन को उन लोगों के बीच डिजिटल खाई को पाटने के इरादे से लॉन्च किया गया है जिनके पास स्मार्टफोन हैं और जिनके पास नहीं है और वो फ़ीचर फोन इस्तेमाल करते हैं। 1,500 रुपये की सिक्योरिटी के साथ आने वाला (3 साल बाद वापस मिलेंगे) यह सबसे सस्ता फोन है जिससे 4जी डेटा एक्सेस किया जा सकेगा। और इस फोन के लिए स्पेशल प्लान तैयार किए गए हैं। हालांकि, इन प्लान को करीब से देंखें तो फोन को पेश किए जाने के समय इनका ज़िक्र नहीं किया गया था।


Advertisement
( Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें )

हालांकि, जियो फोन डेटा प्लान को स्टेज पर ऐलान के समय इनके 'अनलिमिटेड' डेटा एक्सेस के साथ आने की बात कही गई। लेकिन गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि असल में इन पैक में एक डेली यूज़ेज लिमिट है। यूज़र 153 रुपये वाले प्लान में 500 एमबी हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को एक्सेस किया जा सकेगा। इस लिमिट को खत्म करने के बाद भी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन स्पीड कम हो जाएगी और अगले दिन फिर से हाई स्पीड इंटरनेट मिलने लगेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, 309 रुपये वाले जियो प्लान के बारे में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ज़िक्र करते हुए बताया कि जियो फोन टीवी-केबल का इस्तेमाल करने पर 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। और इसकी वैधता 56 दिन की होगी यानी चार गुना डेटा।

( Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें  )
Advertisement

जियो फोन व्हाट्सऐप सपोर्ट
Advertisement
हालांकि, जियो फोन में कई सारे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं। स्टेज पर मन की बात ऐप का डेमो किया गया और हमने फेसबुक भी देखा। लेकिन अभी गैज़ेट्स 360 के मुताबिक, फिलहाल जियो फोन व्हाट्सऐप सपोर्ट नहीं करता है। लेकिन संभावना है कि व्हाट्सऐप के लिए फोन में बाद में सपोर्ट जारी किया जाएगा, हालांकि हमें यह जानकर हैरानी हुई कि व्हाट्सऐप के लिए लॉन्च के समय सपोर्ट नहीं दिया गया है। जबकि भारत में फरवरी 2017 तक 200 मिलियन एक्टिव व्हाट्सऐप यूज़र हैं और यह भारत में बेहद लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। रिलायंस जियो का अपना चैट प्लेटफॉर्म जियो चैट है। हो सकता है कि इसका इरादा ऐसी जनता तक पहुंचने का है जिन्होंने व्हाट्सऐप पर अभी तक साइन अप नहीं किया है।

(Jio Phone मिलेगा मुफ्त, जानें पांच बड़ी बातें )
Advertisement

24 अगस्त के करीब आने के साथ ही, लोग जियो फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। इस बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। लेकिन जियो द्वारा बहुत सारी जानकारी का बाद में पता चलना कोई नई बात नहीं है। कंपनी ने सितंबर में रिलायंस जियो के लॉन्च के समय भी ऐसा ही किया था। लॉन्च के समय वेलकम ऑफर के ऐलान के वक्त कंपनी ने 4 जीबी की एफयूपी लिमिट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

इसके अलावा, रिलायंस जियो ने अनलिमिटेड नाइट यूज़ेस के बारे में बात की, लेकिन सिर्फ 2 बजे से 5 बजे के तीन घंटे के समय के बारे में नहीं बताया।

जियो फोन लॉन्च के बारे में भी इसी तरह के पैटर्न पर आधारित लगता है। और हमें आने वाले दिनों में अभी इस बारे में और जानकारी (फाइन प्रिंट्स) मिलने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Phone, JioPhone, JioPhone features, JioPhone Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.