Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल 30 अगस्त को

Jio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर हुई। जियो फोन 2 की अगली सेल 30 अगस्त दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2018 21:48 IST
ख़ास बातें
  • Jio.com पर होगी जियो फोन 2 की फ्लैश सेल
  • 5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरी
  • भारत में Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये
Jio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर हुई। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जियो फोन 2 की आगामी फ्लैश सेल की जानकारी दी है। बता दें कि Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल 30 अगस्त दोपहर 12 बजे होगी। जियो फोन 2 की पहली फ्लैश सेल शुरू होने के कुछ ही मिनटों में हैंडसेट ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया। Jio Phone की तरह जियो फोन 2 के प्लान भी 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के होंगे। भारत में जियो फोन 2 की कीमत Jio Phone के मुकाबले दोगुनी है। रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि फ्लैश सेल में Jio Phone 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 5-7 दिनों के भीतर हैंडसेट डिलीवर कर दिया जाएगा। जियो फोन 2 में 2.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 320x240 पिक्सल है। Jio Phone 2 में क्वर्टी कीपैड मिलेगा,गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने एक साल से भी कम समय में जियो फोन के 25 मिलियन हैंडसेट बेच दिए हैं। जियो फोन का अपग्रेड वर्जन होने की वजह से Jio Phone 2 भी नया रिकॉर्ड बना सकता है।
 

Jio Phone 2 की भारत में कीमत, बुकिंग डिटेल और स्पेसिफिकेशन

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 की भारत में कीमत के बार में घोषणा की गई थी। भारत में जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। जियो फोन 2 को सिर्फ Jio.com से ही खरीदा जा सकेगा। अगर आप भी हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो वेबसाइट को बार-बार रिलोड करते रहें। बुकिंग के दौरान पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Jio Phone 2 की डिलीवरी कब से शुरू होगी। ऐसी संभावना है कि डिमांड ज्यादा होने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। इसमें क्वर्टी कीपैड,गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone 2, Jio Phone 2 flash sale, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.