Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल होगी इस तारीख को

जियो फोन का अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल भी Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 17:54 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये
  • Jio.com पर होगी जियो फोन 2 की फ्लैश सेल
  • 5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरी
जियो फोन का अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। जियो फोन 2 की तीसरी फ्लैश सेल अब 6 सितंबर को होगी। याद करा दें कि दूसरी फ्लैश 30 अगस्त को हुई है। दूसरी और तीसरी फ्लैश सेल के बीच केवल एक सप्ताह का अंतर है। बता दें कि पहली और सेकेंड सेल में 15 दिनों का अंतर था। Jio Phone 2 की अगली फ्लैश सेल भी Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी। जियो फोन 2 की भारत में कीमत 2,999 रुपये है। यह हैंडसेट क्वर्टी की-पैड और डुअल सिम कार्ड  सपोर्ट के साथ आता है। पहले स्लॉट में केवल जियो सिम सपोर्ट करेगी लेकिन दूसरे सिम स्लॉट में आप किसी भी टेलीकॉम कंपनी की सिम लगा सकते हैं। Jio Phone की तरह जियो फोन 2 के लिए भी 49, 99 और 153 रुपये के तीन रिचार्ज पैक उपलब्ध हैं।  

Jio Phone 2 की फ्लैश सेल में लिमिटेड स्टॉक रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को फ्लैश सेल के दौरान जल्दी जियो फोन 2 को कार्ट में एड करना होगा।  कंपनी के मुताबिक, Jio Phone 2 पांच से सात कामकाजी दिनों के भीतर डिलीवर हो जाएगा। ग्राहक चाहे तो वह 1,500 रुपये वाले रिफंडेबल सिक्योरिटी वाले जियो फोन को भी खरीद सकते हैं। कोई भी पुराना फीचर फोन वापस करने पर 501 रुपये में Jio Phone दिया जा रहा है। इस के साथ ग्राहकों को 594 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराने पर जियो यूजर को 90 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे।

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.