Jio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज, जानें सब कुछ

Jio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2018 10:03 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये
  • Jio.com पर होगी जियो फोन 2 की फ्लैश सेल
  • 5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरी
Jio Phone 2 की पहली फ्लैश सेल आज Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी। जियो फोन 2 का स्टॉक सीमित है, यही कारण है कि इस फीचर फोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। Jio Phone का अपग्रेड वर्जन है जियो फोन 2। जियो फोन की तरह Jio Phone 2 भी Kai ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Jio Phone पर तीन साल बाद रिफंड मिलेगा लेकिन Jio Phone 2 पर ऐसा विकल्प फिलहाल मौजूद नहीं है। भारत में जियो फोन 2 की कीमत Jio Phone के मुकाबले दोगुनी है। रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि फ्लैश सेल में Jio Phone 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 5-7 दिनों के भीतर हैंडसेट डिलीवर कर दिया जाएगा। ग्राहक चाहे तो अपने घर के पास मौजूद अधिकृत रिटेलर से भी अपना जियो फोन 2 प्राप्त कर सकते हैं। Jio Phone की तरह Jio Phone 2 के प्लान भी 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के होंगे।

Jio Phone 2 की भारत में कीमत, बुकिंग डिटेल और स्पेसिफिकेशन

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 की भारत में कीमत के बार में घोषणा की गई थी। भारत में जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। जियो फोन 2 को सिर्फ Jio.com से ही खरीदा जा सकेगा। अगर आप भी हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो वेबसाइट को बार-बार रिलोड करते रहें। बुकिंग के दौरान पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Jio Phone 2 की डिलीवरी कब से शुरू होगी। ऐसी संभावना है कि डिमांड ज्यादा होने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। इसमें क्वर्टी कीपैड,गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा।

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone 2, Jio Phone, Jio Phone 2 flash sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.