Jio Phone 2 की फेस्टिव ओपन सेल 5 नवंबर से

रिलायंस जियो दिवाली सीज़न के मौके पर 5 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक Jio Phone 2 फेस्टिव सेल आयोजित करने जा रही है। सेल के तहत, पहली बार ऐसा होगा जब जियो फोन 2 को फ्लैश सेल में नहीं बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 नवंबर 2018 17:38 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) फीचर फोन है
  • Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये है
  • Jio Phone 2 कंपनी के लोकप्रिय जियो फोन का अपग्रेड है
रिलायंस जियो दिवाली सीज़न के मौके पर 5 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक Jio Phone 2 फेस्टिव सेल आयोजित करने जा रही है। सेल के तहत, पहली बार ऐसा होगा जब जियो फोन 2 को फ्लैश सेल में नहीं बेचा जाएगा। यह फोन Jio.com पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यह सेल Jio की वेबसाइट पर 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जियो की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर इच्छुक ग्राहक जियो फोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए पेटीएम वॉलेट से भुगतान करते हैं तो उन्हें 200 रुपये कैशबैक मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किए जाने के बाद से Reliance Jio Phone 2 को फ्लैश सेल में बेचा जाता रहा है। लेकिन अब सेल के दौरान ओपन सेल आयोजित होगी। बता दें कि Jio Phone 2 कंपनी के लोकप्रिय जियो फोन का अपग्रेड है। इसमें क्ववर्टी कीबोर्ड है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है और इसे एक्सक्लूसिव तौर पर जियो डॉट कॉम पर बेचा जाएगा।

टेलीकॉम कंपनी जियो अपने जियो फोन और जियो फोन 2 के लिए एक्सक्लूसिव रीचार्ज प्लान भी देती है। सबसे सस्ता प्लान 49 रुपये का है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 50 एसएमएस और 1 जीबी 4जी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। अगला रीचार्ज पैक 99 रुपये का है। 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस और हर दिन 500 एमबी 4जी डेटा मिलता है। सबसे महंगा पैक 153 रुपये का है। इसमें यूज़र को 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक के ही सारे फायदे मिलते हैं, लेकिन हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है। इसके अलावा सारे पैक में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।
 

Jio Phone 2 स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone 2, Jio Phone 2 Specifications, Jio Phone, Jio, Diwali

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.