Jio Phone 5G : 1 नहीं, 2 नए फोन लॉन्‍च करेगी Jio! ये रही डिटेल्‍स

Jio Phone 5G : नए जियो फोन इस महीने के आखिर में पेश किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • 28 अगस्‍त को होनी है रिलायंस की एजीएम
  • उस दिन पेश हो सकता है नया जियो फोन
  • दो नए मॉडल्‍स पर काम कर रही कंपनी

जियो के आगामी स्‍मार्टफोन में एचडी+ रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का IPS डिस्‍प्‍ले हो सकता है।

Reliance JioPhone 5G : स्‍मार्टफोन मार्केट में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जियो का नया फोन कब लॉन्‍च होगा? सबसे ज्‍यादा कयास रिलायंस की AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) वाले दिन के लिए लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 28 अगस्त को होने वाली एजीएम मीटिंग इवेंट में जियो के नए JioPhone 5G फोन से पर्दा हट सकता है। इवेंट से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एक नई BIS (ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड) लिस्‍ट‍िंग से पता चला है कि कंपनी दो नए मॉडल्‍स पर काम कर रही है।    

जाने-माने टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने इस लिस्टिंग को शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा है कि नए जियो फोन्‍स को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। मुकुल का नया ट्वीट बताता है कि जियो दो नए मॉडलों पर काम कर रही है। 
Advertisement
ये हैं- मॉडल नंबर JBV161W1 और JBV162W1. 
 

मुकुल की लिस्टिंग से सिर्फ इतना ही पता चल पाया है। अपकमिंग डिवाइस के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और प्राइस के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए जियो फोन इस महीने के आखिर में पेश कर दिए जाएंगे। इनकी सेल में जरूर कुछ वक्‍त लग सकता है। हाल में जियो ने सबसे सस्‍ते 4जी फीचर फोन Jio Bharat V2 को लॉन्‍च किया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कंपनी देश को सबसे सस्‍ते 5G फोन की सौगात भी दे सकती है। 
Advertisement

अबतक के अनुमान बताते हैं कि जियो के आगामी स्‍मार्टफोन में एचडी+ रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का IPS डिस्‍प्‍ले हो सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC से लैस हो सकता है, जिसे 4GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 8 एमपी का सेल्‍फी शूटर दिया जाएगा। जियो के अपकमिंग स्‍मार्टफोन को लेकर जितनी भी चर्चाएं हैं, उनके पुख्‍ता होने के लिए अभी इंतजार करना होगा। हालांकि यह तो कन्‍फर्म हो गया है कि कंपनी दो नए मॉडल्‍स पर काम कर रही है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.