Jio का असर, एयरसेल ने 178 रुपये में लॉन्च किया अनलिमिटेड वॉयस और डेटा पैक

एयरसेल ने शुक्रवार को एक बार फिर रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए नए टैरिफ लॉन्च कर दिए। एयरसेल के नए टैरिफ मुंबई सर्किल के लिए हैं। नए टैरिफ कंपनी के मौज़ूदा और नए प्रीपेड एयरसेल सब्सक्राइबर के लिए हैं। इन टैरिफ के तहत ग्राहकों को लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल के अलावा 2जी डेटा भी मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2017 17:11 IST
ख़ास बातें
  • एयरसेल मुंबई सर्किल के लिए 198 और 178 रुपये के नए पैक लॉन्च किए हैं
  • 198 रुपये में मौज़ूदा ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा की सुविधा मिलेगी
  • 178 रुपये में नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा की सुविधा मिलेगी
एयरसेल ने शुक्रवार को एक बार फिर रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए नए टैरिफ लॉन्च कर दिए। एयरसेल के नए टैरिफ मुंबई सर्किल के लिए हैं। नए टैरिफ कंपनी के मौज़ूदा और नए प्रीपेड एयरसेल सब्सक्राइबर के लिए हैं। इन टैरिफ के तहत ग्राहकों को लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल के अलावा 2जी डेटा भी मिलेगा। इससे पहले इसी हफ्ते कंपनी ने समान रीचार्ज पैक कोलकाता सर्किल के लिए भी लॉन्च किए थे।

मौज़ूदा एयरसेल सब्सक्राइबर को 199 रुपये में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ 2जी डेटा मिलता है। वहीं नए सब्सक्राइबर को ये सभी फायदे 178 रुपये में मिल जाएंगे। पैक की वैधता 28 दिन है। मौज़ूदा ग्राहकों के लिए कंपनी ने 78 रुपये के रीचार्ज में पूरे साल के लिए 20 पैसा प्रति मिनट की दर पर लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा भी दी है। नए सब्सक्राइबर अगर 88 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 70 रुपये का टॉक टाइम, एक साल के लिए 20 पैसा प्रति मिनट वॉयस कॉल और पहले छह महीने के लिए 2 जीबीप 2जी डेटा मिलेगा।
Advertisement

इससे पहले एयरसेल ने मंगलवार को कोलकाता सर्किल के लिए नए ऑफर लॉन्च किए थे। इन टैरिफ़ में सबसे कम कीमत वाले 93 रुपये के पैक के साथ कंपनी 20 पैसा प्रति मिनट वॉयस कॉल, 250 एमबी डेटा प्रति माहर और 50 लोकल व नेशनल एसएमएस का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 365 दिन है। इस पैक के साथ ग्राहकों को 70 रुपये का टॉक टाइम भी मिलता है।

इससे पहले एयरसेल ने दिल्ली सर्किल के सब्सक्राइबर के लिए भी 20 पैसा प्रति मिनट वाला टैरिफ लॉन्च किया। इस पैक की कीमत 104 रुपये है और यह एक साल की वैधता के साथ आता है।
Advertisement

बता दें कि रिलायंस जियो 309 रुपये में 49 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन देती है। एयररसेल भी 349 रुपये के पैक में ये सभी फायदे 28 दिन के लिए ऑफर कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, Aircel recharge pack, Aircel subscriber

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.