Jio का 365 दिनों वाला बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत

इसके विपरित प्रतिद्वंदी कंपनियों के सालाना पैक की बात करें, तो Airtel में आपको 2,498 रुपये और 2,698 रुपये के पैक शामिल है। Vi (वोडाफोन आइडिया) के सालाना पैक में 2,399 रुपये वाला प्लान शामिल है, लेकिन इसमें 2 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा डेटा दिया जाता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलेगा डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • प्लान में शामिल है जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन
  • 2,399 प्लान की वैधता 365 दिन की है
Jio ने बहुत ही कम समय में टेलीकॉम इंडस्ट्री में अपने नाम का परचम लहराया है, जिसकी सबसे बड़ी वजह है जियो के कम दाम वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान। इन प्लान्स में यूज़र्स को कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट ज्यादा से ज्यादा वैधता के साथ मुहैया कराया जाता है। समय के साथ भले ही जियो के प्लान्स महंगे हुए हों, लेकिन अभी भी यह अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए काफी हैं। आज हम कंपनी के एक धमाकेदार लॉन्ग टर्म प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को 730 जीबी डेटा 365  दिन की वैधता के साथ मिलता है। यह है Jio का 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान, जिसमें यूज़र्स को 1 साल तक रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यही नहीं डेटा बेनेफिट के अलावा यह प्लान कॉलिंग व SMS बेनेफिट के साथ जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री एक्सेस भी प्रदान करता है। वहीं, इसके विपरित दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के सालाना प्लान जियो के इस प्लान से महंगे हैं।

जैसे कि हमने बताया Jio के 2,399 रुपये प्रीपेड प्लान यूज़र्स को 365 दिन की वैधता के साथ 730 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी मतलब है कि इस रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है। डेली कोटा खत्म हो जाने के बाद जहां दूसरी कंपनियां प्रति MB शुल्क अदा करती है, वहीं जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। डेली कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है। डेटा बेनेफिट के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्राप्त होती है। साथ ही 1 साल तक डेली 100 SMS भी फ्री भेज सकते हैं।  
Advertisement

इसके अतिरिक्त 2,399 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में जियो यूज़र्स को Jio apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें JioTV और JioCinema के अलावा भी काफी कुछ शामिल है।

इसके विपरित प्रतिद्वंदी कंपनियों के सालाना पैक की बात करें, तो Airtel में आपको 2,498 रुपये और 2,698 रुपये के पैक शामिल है। इनमें आपको डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व SMS बेनेफिट मिलता है। दोनों ही प्लान की वैधता भी 365 दिन की है। Vi (वोडाफोन आइडिया) के सालाना पैक में 2,399 रुपये वाला प्लान शामिल है, लेकिन इसमें 2 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके बाद इसमें 2,595 और 2,795 जैसे पैक्स शामिल है, जिनमें भी डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व SMS बेनेफिट मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.