5,000mAh बैटरी के साथ Itel Vision 2S भारत में लॉन्च, कीमत 7 हज़ार से भी कम...

Itel Vision 2S की कीमत भारत में 6,999 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन में Gradation Purple, Gradation Blue और Deep Blue जैसे ग्रेडिएंट टोन दिए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 सितंबर 2021 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Itel Vision 2S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • आईटेल विज़न 2एस Android 11 (Go Edition) पर चलता है
  • आईटेल विज़न 2एस Exclusive VIP ऑफर के साथ आया है
Itel Vision 2S को भारत में नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Android 11 (Go Edition) पर काम करता है और इसमें एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आईटेल विज़न 2एस में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 24 दिन तक का स्टैंडबाय और 25 घंटों तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। इसके अलावा, फोन 1.6 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध कराए हैं।
 

Itel Vision 2S price in India, sale

Itel Vision 2S की कीमत भारत में 6,999 रुपये है, जिसमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। फोन में Gradation Purple, Gradation Blue और Deep Blue जैसे ग्रेडिएंट टोन दिए गए हैं। आईटेल विज़न 2एस Exclusive VIP ऑफर के साथ आया है, जहां यूज़र्स को 100 दिनों के अंदर वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट बिल्कुल मुफ्त मिल रही है।
 

Itel Vision 2S specifications

आईटेल विज़न 2एस Android 11 (Go Edition) पर चलता है और इसमें 6.52 इंच HD+ (1600 x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 269ppi पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा यह फोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम दी गई है। फोन की स्टोरेज 32 जीबी है।

Itel Vision 2S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और VGA सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 24 दिन तक का स्टैंडबाय और 25 घंटों तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। फोन में अनलॉकिंग के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। सेंसर में जी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 166x76.3x8.9mm है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y6 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.