Itel Vision 1 Pro इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, कीमत महज 6,599 रुपये

पिछला Vision 1 स्मार्टफोन 'नए भारत का नया विज़न' टैगलाइन के साथ आया था, लेकिन प्रो मॉडल के लिए कंपनी ने टैगलाइन दी है 'इंडिया बढ़ेगा आगे नए विज़न के साथ'।

Itel Vision 1 Pro इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, कीमत महज 6,599 रुपये

फोन आईस क्रिस्टल ब्लू और कॉस्मिक शाइन कलर ऑप्शन के साथ साइट पर लिस्ट है

ख़ास बातें
  • Itel Vision 1 pro में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • आइटेल विजन 1 प्रो में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है
विज्ञापन
Itel Vision 1 Pro स्मार्टफोन को भारत में itel Vision 1 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह आईटेल का नया एंट्री-लेवल एंड्रॉयड फोन है। सब-6,000 रुपये सेगमेंट में एचडी+ डिस्प्ले, और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। हालांकि, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा आईटेल विज़न 1 प्रो में 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम दिया गया है। पिछला Vision 1 स्मार्टफोन 'नए भारत का नया विज़न' टैगलाइन के साथ आया था, लेकिन प्रो मॉडल के लिए कंपनी ने टैगलाइन दी है 'इंडिया बढ़ेगा आगे नए विज़न के साथ'।
 

Itel Vision 1 Pro Price in India, Availability

Itel Vision 1 Pro के 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम की कीमत 6,599 रुपये है। इस फोन को itel-mobile.com वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, आईटेल विज़न 1 प्रो फोन को दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा वो है ऑरोरा ब्लू और ओशन ब्लू।
 

Itel Vision 1 Pro Specifications

आइटेल विजन 1 प्रो स्मार्टफोन Android10 (Go Edition) पर काम करता है। इसमें 6.52 इंच (720 x 1600 पिक्सल) का एचडी+ वाटरड्रॉप 2.5डी कर्व्ड फुल लैमिनेटिड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 450 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस शामिल है। यह फोन 1.4 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 2 जीबी रैम और 32 जीबी रोम मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ दो VGA सेंसर और एक फ्लैश लाइट मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा AI ब्यूटी मोड के साथ मिलेगा।

आइटेल विजन 1 प्रो में 4,000 एमएएच की नॉन-रिमूवल बैटरी दी गई है, जिसमें 800 घंटे तक का स्टैंडबाय, 24 घंटे तक का एवरेज यूसेज, 35 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 7 घंटे तक का वीडियो और 6 घंटे तक का गेमिंग यूसेज प्राप्त होता है। इसके अलावा इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसलॉक जैसे फीचर भी मिलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »