Itel Vision 1 स्मार्टफोन का नया 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

आईटेल विजन 1 के नए 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 6,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त को Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Itel Vision 1 में पहले 22 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज मौजूद था
  • भारत में यह फोन इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था
  • आईटल विज़न 1 फोन 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है

Itel Vision 1 में मौजूद है दो कलर ऑप्शन

Itel Vision 1 स्मार्टफोन का नया 3 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें, यह डिवाइस भारत में इससे पहले फरवरी में भी लॉन्च किया गया था, लेकिन उस वक्त इसका सिंगल 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी पेश कर दिया है। हालांकि, नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन 2 जीबी रैम वेरिएंट की तरह ही है, दोनों ही मॉडल में केवल रैम और कीमत का ही अंतर है। आईटेल विजन 1 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।
 

Itel Vision 1 3GB RAM price in India, availability

आईटेल विजन 1 के नए 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 6,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 18 अगस्त को Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा,  जिसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Itel Vision 1 फोन ग्रेडेशन ब्लू और ग्रेडेशन ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Itel Vision 1 specifications

आइटेल विजन 1 एक ड्यूल-सिम फोन है और यह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आता है। इसमें 6.09 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस शामिल है। फोन एक ओक्टा-कोर यूनिसोक SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए अधिकतम 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Itel Vision 1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 0.08-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेटअप के साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है, जो 1.4-माइक्रोन पिक्सल के साथ आता है। कैमरा फीचर में एआई ब्यूटी मोड, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर और ऑटोमैटिक सीन रिकॉग्निशन शामिल हैं।
Advertisement

आईटल विज़न 1 फोन 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस है। सुरक्षा के लिए इसके बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है, साथ ही फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। कंपनी इसके बॉक्स के अंदर 799 रुपये कीमत का एक ब्लूटूथ हेडसेट भी दे रही। फोन का डाइमेंशन 155.3x73.5x 8.5 एमएम है और इसका वज़न 169 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.