Rs 15 हजार से कम में लॉन्‍च होगा Itel S25 Ultra 4G! अभी जान लें फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस

Itel S25 Ultra 4G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा यूनिट और डिस्प्ले पर होल पंच कटआउट है। कहा जा रहा है कि इसमें Unisoc T620 प्रोसेसर और 8GB तक रैम होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 नवंबर 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Itel S25 Ultra जल्‍द हो सकता है भारत में लॉन्‍च
  • कथित मार्केटिंग मटीरियल से सामने आए फीचर्स
  • यह काफी हद तक सैमसंग के प्रीमियम फोन जैसा दिखता है

Itel S25 Ultra में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits की पीक ब्राइटनेस होगी।

Itel S25 Ultra 4G स्‍मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। कथित मार्केटिंग इमेज के जरिए फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। लीक हुए प्रमोशनल मटीरियल से पता चलता है कि फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। Itel S25 Ultra 4G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा यूनिट और डिस्प्ले पर होल पंच कटआउट है। कहा जा रहा है कि इसमें Unisoc T620 प्रोसेसर और 8GB तक रैम होगी। Itel S25 Ultra 4G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।

टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने कथित मार्केटिंग मटीरियल और Itel S25 Ultra के रेंडर पोस्ट किए हैं। इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को दर्शाया गया है। टिप्स्टर का दावा है कि 4G हैंडसेट की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम और अन्य मार्केट्स में लगभग 160 डॉलर (लगभग 13,500 रुपये) होगी।
Advertisement

रेंडर्स में Itel S25 Ultra को ब्लैक, ब्लू और टाइटेनियम कलर में होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। सेंसर का अरेंजमेंट वैसे ही किया गया हो सकता है, जैसे Samsung Galaxy S24 Ultra में था। 
 

Itel S25 Ultra अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस  

लीक के अनुसार, Itel S25 Ultra में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400nits की पीक ब्राइटनेस होगी। यह Unisoc T620 प्रोसेसर से लैस होगा और 8GB तक रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। रैम को खाली स्टोरेज का इस्‍तेमाल करके 16GB तक बढ़ाया जा सकेगा। कहा जाता है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Advertisement

Itel S25 Ultra में 5,000mAh बैटरी होने की बात कही जाती है, जो 18W की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की थिकनेस यानी मोटाई 6.9mm और वजन 163 ग्राम हो सकता है। कथित मार्केटिंग इमेजेस से यह फोन IP64 रेटिंग के साथ बनाया गया लगता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.