Itel S24 लॉन्च हुआ 108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ, जानें डिटेल

फोन में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • डिस्प्ले में HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • फोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
  • इसमें Helio G91 चिपसेट लगा है।

itel S24 में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: itel

Itel S24 स्मार्टफोन मेकर कंपनी की ओर से लेटेस्ट रिलीज किया गया मोबाइल डिवाइस है जो तगड़े फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Itel S24 में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5000एमएएच बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। फोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 256GB स्टोरेज है और USB-C चार्जिंग टाइप पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा और कौन से फीचर्स इसमें मिलते हैं, एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Itel S24 price

Itel S24 की कीमत का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। इसे Starry Black, Dawn White, और Coastline Blue कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। 
 

Itel S24 specifications

itel S24 में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पंच होल डिजाइन मौजूद है। डिस्प्ले में HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें Helio G91 चिपसेट लगा है। साथ में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक eMMC स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज को एक्सपेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी इस फोन में मिल जाता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा इसकी खासियत है जो कि 108MP का Samsung ISOCELL HM6 सेंसर है। इसमें 3X जूम है और साथ में EIS सपोर्ट भी है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी कंपनी ने दे दिया है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर हैं और 3.5mm ऑडियो जैक भी है। फोन की मोटाई 8.3mm है। इसका वजन 192 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Itel S24, Itel S24 launch, Itel S24 specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.