आईटेल विश ए41 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 मार्च 2017 16:18 IST
आईटेल ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन विश ए41 लॉन्च कर दिया है। आईटेल विश ए41 की कीमत 5,840 रुपये है। कंपनी का कहनाा है कि यह फोन सरकार के महत्वाकांक्षी 'डिजिटल इंडिया' मुहिम के तहत बनाया गया है। और कंपनी का लक्ष्य विश ए41 के साथ एंट्री और मिड-लेवल स्मार्टफोन यूज़र को कम कीमत में 4जी डिवाइस मुहैया कराना है।

आईटेल विश ए41 मल्टीपल अकाउंट ऐप सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एक 'स्मार्टकी' भी दिया गया है। मल्टीपल अकाउंट फ़ीचर से यूज़र व्हाट्सऐप और फेसबक जैसे ऐप के दो अकाउंट एक साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं 'स्मार्टकी' फ़ीचर से स्क्रीशॉट, कॉल डिसकनेक्ट और सिंगल क्लिक पर सेल्फी ली जा सकती है। इसके अलावा फोन में एक एडवांस्ड एसओएस फ़ीचर  भी है।
 

आईटेल विश ए41 में 5 इंच (480x854 पिक्सल) का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी लेने के लिए फ्लैश के सात 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

आईटेल विश ए41 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2400 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए, इस विश ए41 में वाई-फाई, 3जी, 2जी, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर हैं। यह फोन शैंपेन, क्लैक्स और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.