• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 1399 रुपये में itel King Signal फोन लॉन्च, 3 सिम के साथ फास्ट नेटवर्क सपोर्ट और गजब फीचर्स

1399 रुपये में itel King Signal फोन लॉन्च, 3 सिम के साथ फास्ट नेटवर्क सपोर्ट और गजब फीचर्स

itel ने अपना नया फीचर फोन itel King Signal लॉन्च कर दिया है।

1399 रुपये में itel King Signal फोन लॉन्च, 3 सिम के साथ फास्ट नेटवर्क सपोर्ट और गजब फीचर्स

Photo Credit: itel

itel King Signal में 2 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • itel King Signal की कीमत 1399 रुपये है।
  • itel King Signal में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • itel King Signal में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
itel ने अपना नया फीचर फोन itel King Signal लॉन्च कर दिया है। सिल्वर-प्लेटेड सिग्नल एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी के साथ यह फोन बेजोड़ नेटवर्क प्रदर्शन प्रदान करता है। यह फोन कमजोर नेटवर्क में 510% लंबी कॉल अवधि और अन्य ब्रांडों की तुलना में 62% तेज कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यहां हम आपको itel King Signal के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


itel King Signal Price


कीमत की बात की जाए तो itel King Signal की कीमत 1399 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो किंग सिग्नल फोन आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड जैसे सुपर स्टाइलिश कलर्स में उपलब्ध है। यह फोन 13 महीने की वारंटी और पहले 111 दिनों के अंदर बिना किसी सवाल के फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है, जिससे यूजर्स को फोन इस्तेमाल करने पर कोई परेशानी नहीं होगी।


itel King Signal Specifications


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो itel King Signal में 2 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 1500mAh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी चार्जर के जरिए चार्ज हो सकती है। यह फोन सुपर बैटरी मोड का सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में वीजीए कैमरा दिया गया है। यह फोन ट्रिपल सिम का सपोर्ट करता है।

यह फोन वायरलेस एफएम (रिकॉर्डिंग) का सपोर्ट करता है। फोन सिल्वर प्लेटेड है। इस फोन में टॉर्च, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, फोनबुक/मैसेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 2000 कॉन्टैक्ट का सपोर्ट करता है। इस फोन में एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में म्यूजिक प्लेयर और वीडियो प्लेयर मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »