4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Itel A80 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल (itel) ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन Itel A80 लॉन्‍च किया है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा HDR सपोर्ट के साथ मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Itel A80 को भारत में किया गया लॉन्‍च
  • 4GB + 128GB मॉडल के दाम 6999 रुपये
  • इसे ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा

Itel A80 में 6.7 इंच का HD+ IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Itel A80 Launched in India : ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड आईटेल (itel) ने भारत में एक नया स्‍मार्टफोन Itel A80 लॉन्‍च किया है। इसमें 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा HDR सपोर्ट के साथ मिलता है। फोन की 5 हजार एमएएच बैटरी को लेकर दावा है कि वह तीन दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसमें डायनैमिक बार फीचर दिया गया है, जिसमें बैटरी स्‍टेटस, नोटिफ‍िकेशंस और दूसरे अलर्ट को देखा जा सकता है। फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से बचाएगी। 
 
 

Itel A80 Price in India

Itel A80 की भारत में कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 6,999 रुपये है। इसे ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। कंपनी खरीद के 100 दिनों के अंदर फ्री स्‍क्रीन रिप्‍लेसमेंट का वादा कर रही है। यह तीन कलर्स- ग्‍लेशियर वाइट, स्‍टैंडस्‍टोन ब्‍लैक और वेव ब्‍लू में उपलब्‍ध है। 
Advertisement
 
 

Itel A80 Specifications, Features

Itel A80 में 6.7 इंच का HD+ IPS डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटैनस 500 निट्स है। फोन में यूनिसॉक का ऑक्‍टा-कोर T603 प्रोसेसर है। उसके साथ 4GB RAM और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर चलता है और कंपनी तीन साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस का वादा कर रही है।  

Itel A80 में 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा एचडीआर सपोर्ट के साथ है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। फोन में डायनैमिक बार फीचर दिया गया है जो आईफोन्‍स में मिलता है। डायनैमिक बार में कॉल, बैटरी स्‍टेटस समेत तमाम जानकारियां मिल जाती हैं। 
Advertisement

Itel A80 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में फोन की बैटरी तीन दिनों तक चल जाएगी। यह 18 घंटों का वीडियो प्‍लेबैक और 31 घंटों का कॉल टाइम दे सकती है। Itel A80 को IP54 रेटिंग मिली है, जो धूल और छींटों से होने वाले नुकसान से प्रोटेक्‍ट करेगी। इसमें साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।   
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Unisoc T603

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.