6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ

Itel ने भारतीय बाजार में अपने बजट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए A-सीरीज में itel A300C को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 17:13 IST
ख़ास बातें
  • itel A300C में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • itel A300C में ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट है।
  • itel A300C में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

itel A300C में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: itel

Itel ने भारतीय बाजार में अपने बजट पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए A-सीरीज में itel A300C को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस 4G स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T7100 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें दी गई रैम को वर्चुअल मेमोरी एक्सपेंशन के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। A300C के रियर में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको itel A300C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

itel A300C Price

itel A300C के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी फोन के साथ पहले 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है।

itel A300C Features & Specifications

itel A300C में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट से लैस किया गया है, जिसके साथ Mali G57 MP1 GPU मिलता है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर काम करता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो A300C के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, डीटीएस साउंड, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.