ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर

ISRO ने आज यानी कि 4 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 लेकर GSLV रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 09:13 IST
ख़ास बातें
  • इस मिशन में EOS-05 को ले जाया गया, जो कि अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है।
  • यह सैटेलाइट लगभग रियल-टाइम इमेजिंग करने में सक्षम है।
  • यह GSLV द्वारा GTO या सब-GTO ऑर्बिट में लॉन्च हुआ सबसे भारी सैटेलाइट है।

GSLV ने अपना 19वां मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया है।

Photo Credit: X/@DrJitendraSingh

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज यानी कि 4 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 लेकर GSLV रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। रॉकेट के लॉन्च के तुरंत बाद EOS-05 सैटेलाइट को उसकी तय सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया। आइए ISRO द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए इस सैटेलाइट और उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ISRO प्रमुख डॉ वी नारायणन ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि GSLV-F17 व्हीकल ने एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-05 (जियो-इमेजिंग सैटेलाइट) को सफलतापूर्वक और सटीक तौर पर उसकी तय और जरूरी ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। इसी बीच ISRO प्रमुख ने शुक्रवार को यह भी कहा कि इस कैलेंडर वर्ष में पहले बिना क्रू वाले गगनयान मिशन के लॉन्च के लिए जोरदार और व्यवस्थित तरीके से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तारीफ करते हुए नारायणन ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 समेत 6 और लॉन्च का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

GSLV-F15 रॉकेट मिशन के मिशन डायरेक्टर थॉमस कुरियन ने कहा कि यह GSLV द्वारा GTO या सब-GTO ऑर्बिट में लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। 

  • GSLV ने अपना 19वां मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया है।
  • इस मिशन में EOS-05 को ले जाया गया, जो एक खास तरह से तैयार किया गया अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है।
  • यह सैटेलाइट लगभग रियल-टाइम इमेजिंग करने में सक्षम है। 
  • यह GSLV द्वारा GTO या सब-GTO ऑर्बिट में लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है।
  • इस मिशन में EOS-05 सैटेलाइट है, जिसे पृथ्वी से करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से देश पर लगातार नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • GSLV-F17 लॉन्च व्हीकल 51.7 मीटर ऊंचा है और इसका लिफ्ट-ऑफ वजन 420.5 टन है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े ऑपरेशनल लॉन्च व्हीकल में से एक है।

विज्ञान और टेक्नोलॉजी मंत्री जितेंद्र सिंह ने ISRO के GSLV-F17 रॉकेट मिशन के सफल लॉन्च की तारीफ करते हुए कहा कि भारत की अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे एक ग्लोबल स्पेस पावर के तौर पर देश की स्थिति मजबूत हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने X पर लिखा कि EOS-05 एक एडवांस अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है और जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट है, जो विजिबल, इन्फ्रारेड, मल्टीस्पेक्ट्रल और हाइपरस्पेक्ट्रल बैंड में एडवांस्ड इमेजिंग की सुविधा प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISRO, GSLV Rocket, Satish Dhawan Space Centre

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.