iQOO Z9X 5G भारत में 16 मई को होगा लॉन्‍च, 6000mAh बैटरी के साथ होंगे ये तगड़े फीचर्स

iQOO Z9X 5G : यह फोन दो कलर ऑप्‍शंस- ‘टोरनैडो ग्रीन’ और ‘स्‍टॉर्म ग्रे’ में खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 मई 2024 16:37 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9X 5G भारत में 16 मई को होगा लॉन्‍च
  • 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी इस फोन में
  • ‘स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1’ प्रोसेसर से लैस होगा नया आईकू फोन

कंपनी ने प्राइस डिटेल अभी शेयर नहीं की हैं, उसके लिए 16 मई तक इंतजार करना होगा।

iQOO का नया स्‍मार्टफोन iQOO Z9X 5G भारत में 16 मई को लॉन्‍च होगा। कंपनी ने बताया है कि नए आईकू फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। यह 44 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। iQOO Z9X 5G में क्‍वॉलकॉम का ‘स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1' प्रोसेसर होगा। यह अल्‍ट्रा स्लिम डिजाइन को फॉलो करेगा और दो कलर ऑप्‍शंस- ‘टोरनैडो ग्रीन' और ‘स्‍टॉर्म ग्रे' में खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने प्राइस डिटेल अभी शेयर नहीं की हैं, उसके लिए 16 मई तक इंतजार करना होगा।  

आईकू ने इस साल मार्च में iQOO Z9 5G को लॉन्‍च किया था। अपकमिंग Z9X 5G को उसके सक्‍सेसर के तौर पर देखा जा रहा है। दावा है कि नया आईकू फोन पूरे दिन चलने वाली बैटरी ऑफर करता है। यह 30 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटों तक चल जाता है। 

कंपनी ने नए आईकू फोन की झलक भी दिखाई है, जो अपने कॉम्पिटिटर्स को तगड़ी चुनौती दे सकता है। क्‍योंकि इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm है, इसलिए यह एक अल्‍ट्रा स्लिम डिजाइन वाला फोन होगा। नए आईकू फोन की टीजर इमेज इसमें डुअल कैमरा सेटअप होने का संकेत देती है। 

फोन को एमेजॉन इंडिया की वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया है। इसका मतबल हो सकता है कि इसे एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर ऑनलाइन बेचा जाए। कहा जा रहा था कि नए आईकू फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी  7200 प्रोसेसर से पैक किया जाएगा, लेकिन अब कन्‍फर्म है कि ‘स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1' प्रोसेसर फोन में होगा। डिवाइस  एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगी।  
Advertisement
iQOO Z9 5G में 6.67 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जोकि 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। जिस डुअल कैमरा सेटअप की बात सामने आई है, उसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन अंडर 20 हजार रुपये की कैटिगरी में लॉन्‍च होगा। बैंक ऑफर्स को भी पेश किया जा सकता है।  
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good for gaming
  • Proper IP64 protection against dust
  • Fast 44W wired charging
  • Good battery life
  • Bad
  • Plenty of preinstalled apps
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.