iQOO Z9 Turbo का नया वेरिएंट आया 3C पर नजर, 6400mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

iQOO Z9 Turbo का नया वेरिएंट चीन के 3C ऑथोरिटी पर नजर आया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2024 12:00 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Z9 Turbo में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Z9 Turbo में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरज है।

iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO कथित तौर पर नए iQOO Z9 Turbo पर काम कर रहा है। इस साल की पहली छमाही में iQOO ने चीन में iQOO Z9x, Z9 और Z9 Turbo को पेश किया था। Z9 Turbo में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी है। वहीं इस साल सितंबर में चीन बाजार में डाइमेंशिटी 9300 प्लस प्रोसेसर और 6,400mAh बैटरी के साथ Z9 Turbo+ पेश किया गया। अब ब्रांड जल्द ही नया iQOO Z9 Turbo लेकर आ रहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z9 Turbo आया 3C पर नजर


स्क्रीनशॉट से पता चला है कि मॉडल नंबर V2352GA के साथ एक आगामी Vivo स्मार्टफोन चीन के 3C ऑथोरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। मौजूदा Z9 Turbo का मॉडल नंबर V2352A है, इसलिए ऐसा लग रहा है कि V2352GA Z9 Turbo पर बेस्ड हो सकता है। नए स्मार्टफोन को 80W चार्जर के साथ देखा गया है। 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आने के साथ ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन इस माह के आखिर में चीन में पेश हो सकता है।
Advertisement

एक चीनी टिपस्टर के अनुसार, Vivo V235GA स्मार्टफोन को iQOO Z9 Turbo Long Life वर्जन कहा जा सकता है। वीबो पोस्ट के कमेंट सेक्शन से खुलासा हुआ है कि इसे 6,400mAh की बैटरी से लैस किया जा सकता है, जो Z9 Turbo+ स्मार्टफोन में दी गई है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस सामान्य Z9 Turbo के समान होने की उम्मीद है।


iQOO Z9 Turbo Specifications


iQOO Z9 Turbo में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एक अलग डिस्प्ले और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 
Advertisement

आपको बता दें कि iQOO नवंबर के आखिर में चीनी बाजार में iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro पेश करेगा। Neo 10 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और और Neo 10 Pro में डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। आगामी Z9 Turbo वेरिएंट में Z9 Turbo के जैसा स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलेगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.