50MP कैमरा के साथ iQOO Z9 5G देगा दस्तक, लाइव शॉट्स हुए लीक

iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 10:48 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है।
  • iQOO Z9 5G में IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • iQOO Z9 5G में Mediatek Dimensity 7200 चिपसेट है।

iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Instagram/CallMeShazzam

iQOO भारत में 22 फरवरी को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को पेश करेगा। Neo 9 Pro के लॉन्च से पहले ही टेक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर CallMeShazzam ने iQOO Z9 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था। इसके अलावा टिप्सटर को स्मार्टफोन पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिसमें इसके फ्रंट और रियर डिजाइन का खुलासा हुआ है। आइए iQOO Z9 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iQOO Z9 5G की कीमत


iQOO Z9 5G की कीमत या उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है कि इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने Z9 5G के बारे में कोई जानकारी का खुलासा नहीं किया है जो कि भारत में मार्च की शुरुआत आ सकता है।


iQOO Z9 का डिजाइन


iQOO Z9 5G में सेंट्रल पॉजिशन में पंच-होल के साथ AMOLED डिस्प्ले है। सिक्योरिटी के लिए यह इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। फोन ने नीचे की ओर यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एक स्पीकर नजर आता है। हालांकि, यह साफ नहीं साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है, एक सिम स्लॉट और एक माइक्रोफोन भी एक ही किनारे पर उपलब्ध हो सकता है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर की है, जबकि बाईं ओर कुछ नहीं है। फोन लाइट ब्लू कलर के रियर पैनल में ब्रश हुए टेक्स्चर और एक स्क्वाअर कैमरा आईलैंड है। इसमें एक ड्यूल-कैमरा सेटअप और एक पिल शेप का एलईडी फ्लैश है। रियर की तरफ "iQOO" ब्रांडिंग भी है।


iQOO Z9 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


CallMeShazzam के अनुसार, iQOO Z9 5G में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है। स्क्रीन का साइज 6 इंच से अधिक है। इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7200 चिपसेट है। यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ सोनी IMX882 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 सबसे सस्ता खरीदें! ₹11 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां मिल रही डील
  2. ₹10 हजार तक महंगे हो गए iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 जैसे धांसू फोन!
  3. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  4. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  5. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  7. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  8. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  9. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.