iQOO Z7s 5G हुआ 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे ये गजब फीचर्स

iQOO Z7s 5G में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2023 13:15 IST
ख़ास बातें
  • iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • iQOO Z7s 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
  • iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z7s 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Z7-सीरीज का यह दूसरा स्मार्टफोन है, जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। आईक्यू का यह स्मार्टफोन Snapdragon 695 पर काम करता है। iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। आइए, iQOO Z7s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

iQOO Z7s 5G की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो iQOO Z7s 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए iQOO इंडिया वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Norway Blue और Pacific Night में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर बैंक ऑफर्स इस्तेमाल करने के बाद यह फोन 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

iQOO Z7s 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO Z7s 5G में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 1300 निट्स तक है। यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6GB/8GB RAM दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम द्वारा 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए फोन मोशन कंट्रोल, 1200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और अल्ट्रा गेम मोड जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQOO Z7s 5G एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.