iQoo Z6 5G की लॉन्चिंग 16 मार्च को, कंपनी का दावा- 18 हजार रुपये की रेंज का सबसे फास्‍ट फोन

iQoo Z6 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए पांच लेयर वाला लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 6nm ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा
  • रैम की कैपिसिटी कितनी होगी, यह अभी नहीं बताया गया है
  • इस फोन को एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा

iQoo इंडिया के ट्विटर हैंडल पर रविवार को ऐलान किया गया कि iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में 16 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा।

iQoo के नए स्‍मार्टफोन iQoo Z6 5G को इंडिया में 16 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। यह ऐलान कंपनी ने रविवार को किया। इस मिड रेंज स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। iQoo ने अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत का भी संकेत दिया है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर होगा। इसमें 6.58 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। कंपनी के मुताबिक, iQoo Z6 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए पांच लेयर वाला लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। 
 

iQoo Z6 5G के इंडिया में अनुमानित प्राइस 

iQoo इंडिया के ट्विटर हैंडल पर रविवार को ऐलान किया गया कि iQoo Z6 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में 16 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। एमेजॉन पर तैयार की गई एक माइक्रोसाइट में बताया गया है कि अपकमिंंग आईकू स्‍मार्टफोन 15 से 18 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन की कीमत 18,000 रुपये से कम हो सकती है। iQoo Z6 5G स्मार्टफोन की ऑफ‍िशियल कीमत का खुलासा कंपनी 16 मार्च को करेगी। इस फोन को एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

iQoo Z6 5G के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

माइक्रोसाइट के अनुसार, iQoo Z6 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच का डिस्प्ले होगा। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट और DCI-P3 वाइड कलर गैमेंट के साथ आएगा। यह स्‍मार्टफोन 6nm ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। इसे LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा जाएगा। रैम की कैपिसिटी कितनी होगी, यह अभी नहीं बताया गया है। साइट यह भी बताती है कि स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 4,10,563 पॉइंट है। कंपनी के अनुसार, यह स्‍कोर स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन के 3,92,543 स्कोर से ज्‍यादा है।

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन को 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आईकू ने रैम, स्टोरेज, बैटरी कैपिसिटी और कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, iQoo Z6 5G में फाइव-लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम है। कंपनी के अनुसार, यह CPU-इंटेंसिव गेम्‍स खेलते वक्‍त फोन की सतह के तापमान को 3 डिग्री और CPU के टेंपरेचर को लगभग 10 डिग्री तक कम करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.