iQoo Z1x लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 8 जीबी रैम से है लैस

iQoo Z1x एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम iQoo UI पर चलता है। फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 14:48 IST
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है आइकू ज़ेड1एक्स में
  • iQoo Z1x स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस
  • 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है iQoo Z1x
iQoo Z1x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है। आइकू फोन 5जी कनेक्टिविटी और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं और इसके तीन कलर वेरिएंट में मार्केट में उतारे गए हैं। आइकू ज़ेड1एक्स हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी दिया गया है। इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

iQoo Z1x price

आइकू ज़ेड1एक्स की कीमत CNY 1,598 (करीब 17,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम CNY 1,798 (करीब 19,300 रुपये) है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,998 (करीब 21,500 रुपये) बेचा जाएगा। iQoo Z1x का प्रीमियम वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम CNY 2,298 (करीब 24,700 रुपये) है।

iQoo Z1x को सी अज़्यूर, शारो कूल ब्लैक और वाटर व्हाइट रंग में बेचा जाएगा। Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने इस फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी है।
 

iQoo Z1x specifications

डुअल-सिम आइकू ज़ेड1एक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम iQoo UI पर चलता है। फोन में 6.57 इंच का फुल-एचडी (1,080x2,408 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8 जीबी तक LPDDR4 RAM है। आइकू ज़ेड1एक्स की स्टोरेज 256 जीबी तक है।
Advertisement

आइकू ज़ेड1एक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.79 है। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। iQoo ने अपने इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है।

iQoo Z1x के कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। आइकू ज़ेड1एक्स की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo Z1x, iQoo Z1x price, iQoo Z1x specifications, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.