50MP कैमरा, 7300mAh बैटरी के साथ iQOO Z10 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज यानी कि शुक्रवार को iQOO Z10 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z10 5G में 6.77 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • iQOO Z10 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • iQOO Z10 5G में 7,300mAh की बैटरी दी गई है।

iQOO Z10 5G में 6.77 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने आज यानी कि शुक्रवार को iQOO Z10 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। वीवो सब-ब्रांड का लेटेस्ट Z सीरीज स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Z10 5G में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको iQOO Z10 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Z10 5G Price


कीमत की बात करें तो iQOO Z10 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्लेशियर सिल्वर और स्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 अप्रैल से शुरू होगी।

iQOO Z10 5G Specifications, Features


iQOO Z10 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 387ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.77 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,392 पिक्सल और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। नया iQOO स्मार्टफोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिप से लैस है। इस फोन में 12GB तक LPDDR4X रैम और अधिकतम 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। Z10 5G में 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,300mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। Z10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS 15 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप के लिए Z10 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Z10 में 5G, वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इंफ्रारेड ब्लास्टर शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163 मिमी, चौड़ाई 76.40 मिमी, मोटाई 7.93 मिमी और वजन लगभग 199 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  4. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  7. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  8. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  9. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.