iQoo U1 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है इसमें

iQoo U1 होल-पंच डिज़ाइन से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके तीन कलर वेरिएंट हैं। iQoo U1 इस ब्रांड का सबसे किफायती स्मार्टफोन है।

iQoo U1 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है इसमें

iQoo U1 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • ट्रिपल रियर कैमरा 4,500 एमएएच बैटरी से लैस आता है iQoo U1 स्मार्टफोन
  • इसके होल-पंच डिस्प्ले में सेट किया गया है 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
  • Snapdragon 720G चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस आता है आइकू यू1
विज्ञापन
iQoo U1 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। आइकू यू1 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन होल-पंच डिज़ाइन से लैस है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके तीन कलर वेरिएंट हैं। iQoo U1 इस ब्रांड का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी ने बजट 5जी स्मार्टफोन iQoo Z1x को लॉन्च किया था।
 

iQoo U1 price

आइकू यू1 के तीन वेरिएंट हैं। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम CNY 1,198 (करीब 12,900 रुपये) है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 1,398 (करीब 15,000 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम CNY 1,598 (करीब 17,200 रुपये) है। आइकू यू1 को सीक्रेट ब्लैक, स्टार ब्लू और सनी फॉरेस्ट व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।iQoo U1 को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

iQoo U1 specifications

डुअल-सिम (नैनो) आइकू यू1 एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.72 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। iQoo U1 में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, एड्रेनो 618 जीपीयू और 8 जीबी तक LPDDR4X RAM दिया जाएगा।

आइकू यू1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी सेंसर को होल-पंच कटआउट में जगह मिली है।

आइकू यू1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर किनारे पर है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और कंपास इस फोन का हिस्सा हैं।

iQoo U1 का डाइमेंशन 162.05x76.61x8.46 मिलीमीटर है और वज़न 190 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo, iQoo U1, iQoo U1 price, iQoo U1 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Freedom Day Sale: ₹22,350 सस्ता मिल रहा सबसे स्लिम iPhone
  2. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  3. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  7. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  8. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  9. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  10. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »