iQOO Neo10 सीरीज के डिजाइन का खुलासा, बैक दिखेगा पहले से ‘खूबसूरत’

यह स्‍मार्टफोन सीरीज बहुत जल्‍द चीन में अपना डेब्‍यू कर सकती है। उसके बाद इसे भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 18:58 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo10 सीरीज का डिजाइन आया सामने
  • टिप्‍सटर ने शेयर किया स्‍कीमैटिक
  • कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दे सकता है बदलाव

फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जिसे 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लीड करेगा।

Photo Credit: Weibo/DCS

iQOO Neo10 सीरीज को लेकर एक के बाद एक जानकारी सामने आ रही हैं। यह स्‍मार्टफोन सीरीज बहुत जल्‍द चीन में अपना डेब्‍यू कर सकती है। उसके बाद इसे भारत समेत बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा। गेमिंंग के शौकीनों को इसका खासतौर पर इंतजार है, क्‍योंकि नियो डिवाइसेज में गेमिंग से जुड़े फीचर और स्‍पेक्‍स होते हैं। इस बीच, टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने iQOO Neo10 सीरीज का स्‍कीमैटिक शेयर किया है, जिससे इसके डिजाइन और डिस्‍प्‍ले का पता चलता है। 

टिप्‍सटर का कहना है कि Neo10 सीरीज में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्‍प्‍ले होगा। एक छोटे पंच होल डिस्‍प्‍ले के अलावा उसमें बहुत पतले बेजल्‍स मिलेंगे। इससे यूजर्स को पूरी स्‍क्रीन पर स्‍क्रॉल करने का मौका मिलेगा। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन थोड़ा बदल गया है। इसमें फ‍िनिश के साथ थोड़ा सजावट दिखाई गई है। इससे फोन में प्रीमियम फील मिलेगा। 
Advertisement

इससे पहले DCS ने बताया था कि iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर लगाया जा सकता है और यह अधिकतम 16 जीबी रैम ऑफर करेगा। 

रिपोर्टों के अनुसार, फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जिसे 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लीड करेगा। उसे एक और 50 एमपी का कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। फोन में मेटल फ्रेम के बजाए प्‍लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है और अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्‍मीद है।
Advertisement

वहीं, iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। उसमें भी 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 16 जीबी तक रैम दी जाएगी और अधिकतम स्‍टोरेज 512 जीबी होगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलेगा। iQOO Neo 10 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर OriginOS 5 की लेयर होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.