iQoo ने अपकमिंग Neo 9s Pro+ की गेमिंग परफॉर्मेंस को किया टीज, AnTuTu में मिला जबरदस्त स्कोर!

अपकमिंग iQoo स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। नए पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि इसे AnTuTu टेस्टिंग में 2,335,110 स्कोर हासिल हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • इसे AnTuTu टेस्टिंग में 2,335,110 स्कोर हासिल हुआ है
  • स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा
  • यह Star Canyon के नए 10v10 गेमप्ले मोड को संभाल सकता है

iQoo Neo 9s Pro+ को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: iQoo

iQoo Neo 9s Pro को लॉन्च किए जाने के बाद अब iQoo ने  Neo 9s Pro+ को लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में कंपनी ने नए iQoo फोन के 11 जुलाई को चीन में पेश किए जाने की पुष्टि की थी। नए Neo 9 सीरीज स्मार्टफोन में Neo 9s Pro में मौजूद MediaTek Dimensity 9300+ SoC के विपरीत Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। iQoo Neo 9s Pro+ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। लॉन्च से पहले iQoo अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स को लगातार टीज कर रहा है, जिससे फैंस के बीच हाइप बरकरार रहे। लेटेस्ट टीजर्स में कंपनी ने Neo 9s Pro+ की परफॉर्मेंस और इसके AnTuTu स्कोर का खुलासा किया है।

चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर iQoo ने कई पोस्ट की एक सीरीज के जरिए iQoo Neo 9s Pro+ स्मार्टफोन के फीचर्स को टीज किया है। इस बात की पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि अपकमिंग iQoo स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। नए पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि इसे AnTuTu टेस्टिंग में 2,335,110 स्कोर हासिल हुआ है। नए अन्य पोस्ट में कंपनी ने बताया कि डिवाइस 144 fps के सुपर फ्रेम रेट पर एक बेहद लोकप्रिय फाइटिंग गेम चला सकता है। इसके अलावा, यह राष्ट्रीय स्तर के MOBA मोबाइल गेम, Star Canyon के नए 10v10 गेमप्ले मोड को संभाल सकता है, जो आधे घंटे तक स्थिर 119.9 फ्रेम बनाए रखता है।
Advertisement

इसके अलावा, Vivo के उपाध्यक्ष जिया जिंगडोंग (चीनी भाषा से अनुवादित) पहले ही iQoo Neo 9s Pro+ के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर चुके हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन ऑप्टिमाइज्ड गेमिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए Vivo के सेल्फ-डेवलप्ड गेमिंग चिप Q1 के साथ Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और यह OriginOS 4.0 पर चलेगा। इसमें 120W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होने की पुष्टि की गई है। इसकी प्रोफाइल 7.99mm मोटी होगी। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होगा।

इससे पहले टीज की गई आधिकारिक तस्वीरें iQoo Neo 9s Pro+ को बफ ब्लू, फाइटिंग ब्लैक और स्टार्ट व्हाइट (चीनी से अनुवादित) कलर ऑप्शन में दिखाती हैं। ब्लू कलर वेरिएंट में डुअल-टोन डिजाइन है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनमें डुअल रियर कैमरे और एक फ्लैट स्क्रीन है जो iQoo Neo 9s Pro के डिजाइन से मिलती जुलती है।
Advertisement

iQoo Neo 9s Pro+ को 11 जुलाई को शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) यूनिवर्सल स्टूडियो बीजिंग में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट में ब्रांड iQoo Watch GT, iQoo Pad 2 Pro और iQoo 1i TWS ईयरफोन को भी पेश करेगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.