2K स्क्रीन और 8000mAh से बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होंगे 2 नए iQOO फोन? लीक हुईं डिटेल्स

iQOO Neo 11 Pro और Neo 11 Pro+ को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें 2K डिस्प्ले और 8000mAh+ बैटरी जैसे फीचर्स की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 11 Pro सीरीज में 8000mAh से ज्यादा बैटरी की उम्मीद
  • 2K LTPS डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है
  • Snapdragon 8 Elite और Dimensity 9500 चिपसेट के साथ टेस्टिंग जारी

iQOO Neo 11 (ऊपर फोटो में) को मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है

Photo Credit: iQOO

iQOO के Neo सीरीज को लेकर नया लीक सामने आया है। iQOO कथित तौर पर अपकमिंग Neo 11 सीरीज में एक नहीं बल्कि दो नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है, जिनमें Neo 11 Pro और Neo 11 Pro+ जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने अभी तक इन डिवाइसेस को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन लीक से यह संकेत मिल रहे हैं कि Neo सीरीज में इस बार बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के लीक के अनुसार iQOO Neo 11 सीरीज के दो नए मॉडल पर काम चल रहा है। दावा किया गया है कि इन स्मार्टफोन्स में 6.83-इंच का 2K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। माना जा रहा है कि स्क्रीन 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा डिवाइसेस में मेटल मिडिल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी संभावना है।

Advertisement

लीक में यह भी कहा गया है कि दोनों स्मार्टफोन्स में 8,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में एक बड़ा अपग्रेड मानी जा रही है। इन डिवाइसेस के प्रोटोटाइप फिलहाल Snapdragon 8 Elite और Dimensity 9500 चिपसेट के साथ टेस्ट किए जा रहे हैं, जिससे इनके फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने की उम्मीद है।

हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोन्स के सटीक नाम सामने नहीं आए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि Snapdragon वर्जन को Neo 11 Pro और Dimensity वर्जन को Neo 11 Pro+ नाम दिया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस सीरीज की एक बड़ी खासियत 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताई जा रही है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। फिलहाल मौजूद iQOO Neo 11 में 6.82-इंच OLED 2K 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 7,500mAh बैटरी शामिल है।

Advertisement

माना जा रहा है कि नए Neo 11 सीरीज स्मार्टफोन्स फिलहाल चीन तक ही सीमित रह सकते हैं। Gadgets 360 की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पता चला था कि कंपनी 2026 में भारत में Neo ब्रांड के तहत कोई नया फोन लॉन्च करने की योजना नहीं बना रही है, हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.