6100mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ आएंगे iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro!

iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10 सीरीज जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च
  • इसमें मिल सकती है 6100mAh की बैटरी
  • सुपर फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे नए नियो फोन

iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा।

iQOO 13 स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया जा चुका है। यह फोन 3 दिसंबर को भारत में भी पेश किया जाएगा। कहा जाता है कि कंपनी iQOO Neo 10 सीरीज पर भी काम कर रही है, जिसमें iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro मॉडल होंगे। इन फोन्‍स से जुड़ी कई जानकारियां अबतक लीक हुई हैं। अब दोनों फोन के बैटरी साइज और चार्जिंग क्षमता के बारे में पता चला है। चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने कहा है कि iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro में 6100mAh बैटरी होगी, जो 120W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

उन्‍होंने बताया है कि इन फोन्‍स का वजन क्रमश: 190 और 198 ग्राम होगा। आईकू नियो 9 सीरीज के फोन्‍स का वजन भी इतना ही था। दोनों फोन्‍स में प्रमुख अंतर होगा प्रोसेसर का। डीसीएस ने पहले भी बताया था कि Neo 10 में स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि Neo 10 Pro में लेटेस्‍ट डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट मिलेगा। 
Advertisement

इससे पहले DCS ने बताया था कि iQOO Neo 10 Pro में कर्व्‍ड के बजाए फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। जो 144 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर लगाया जा सकता है और यह अधिकतम 16 जीबी रैम ऑफर करेगा। 

रिपोर्टों के अनुसार, फोन में डुअल कैमरा सिस्‍टम दिया जा सकता है, जिसे 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा लीड करेगा। उसे एक और 50 एमपी का कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में 16 मेगापिक्‍सल सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। फोन में मेटल फ्रेम के बजाए प्‍लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है और अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्‍मीद है।
Advertisement

वहीं, iQOO Neo 10 में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K रहेगा। उसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 16 जीबी तक रैम इस डिवाइस में होगी और अधिकतम स्‍टोरेज 512 जीबी मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्‍मीद है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा फोन में मिलेगा। iQOO Neo 10 रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर OriginOS 5 की लेयर होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.