iQOO भारत में जल्द लॉन्च करेगी iQOO Neo 10R स्मार्टफोन! डिटेल्स लीक

फोन में तीन रैम-स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 13:28 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Neo 10R को भारत में जल्द पेश किया जा सकता है।
  • फोन में तीन स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिलेंगे।
  • यह फोन भारत में पहला iQOO फोन होगा जो 'R' मॉनिकर के साथ आने वाला है।

iQOO Neo 10 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया है।

iQOO 13 को चीन में लॉन्च करने के बाद कंपनी अब इस फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में भी लॉन्च करने जा रही है। iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा। लेकिन इसके बाद कंपनी इस सीरीज में एक और डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रही है। iQOO Neo 10R को भारत में पेश किया जा सकता है। iQOO Neo 10 सीरीज का यह फोन भारत में पहला iQOO फोन होगा जो 'R' मॉनिकर के साथ आने वाला है। 

iQOO Neo 10R भारत में संभावित रूप से जल्द लॉन्च हो सकता है। iQOO Neo 10 सीरीज को कंपनी ने हाल ही में चीन में पेश किया है। अब टिप्स्टर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि iQOO Neo 10R भारत में जल्द लॉन्च होगा। फोन में तीन स्टोरेज कंफिग्रेशन देखने को मिलेंगे। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। 

iQOO Neo 10R का प्रोसेसर कौन सा होगा अभी इसके बारे में डिटेल्स नहीं दिए गए हैं। अगर पुराने ट्रेंड की बात करें तो कंपनी ने भारत में iQOO Neo 9 Pro को लॉन्च किया था जो चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 9 का ही रिब्रांडेड मॉडल था। इस लिहाज से iQOO Neo 10 को ही कंपनी भारत में iQOO Neo 10R के रूप में पेश कर सकती है। 

iQOO Neo 10 की बात करें तो iQOO Neo 10 में 6.78 का AMOLED 8T LTPO कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन Android 15 आधारित OriginOS 15 पर रन करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में डुअल कैमरा है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 सेंसर है जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। 
Advertisement

सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 6100mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके डाइमेंशन 164.2.92x75.40x7.99mm और वजन 206 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.