iQoo 3 आ रहा है भारत, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगी खासियत

iQoo 3 स्मार्टफोन के बारे में बेहतरीन कैमरे, दमदार बैटरी लाइफ और पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस का दावा है।

iQoo 3 आ रहा है भारत, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगी खासियत
ख़ास बातें
  • Flipkart पर भी iQoo 3 का टीज़र
  • iQoo 3 के बारे में फ्लिपकार्ट पर 17 फरवरी को होगा खुलासा
  • iQoo 3 को 25 फरवरी को चीन में किया जाना है लॉन्च
विज्ञापन
iQoo 3 स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा गुरुवार को iQoo ब्रांड के एक प्रेस नोट से हुआ। याद रहे कि इस ब्रांड ने बीते महीने ही भारतीय मार्केट में एंट्री करने की जानकारी दी थी। अब फोन के नाम का खुलासा हो गया है। इसके अतिरिक्त बताया गया है कि आइको 3 हैंडसेट को मार्केट में फ्लिपकार्ट और iQoo की अपनी वेबसाइट के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइको 3 को चीनी मार्केट में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। यह स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus, Huawei और Xiaomi ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चुनौती देगा।

प्रेस विज्ञप्ति ज़ारी करके बताया गया है कि iQoo 3 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन के बारे में बेहतरीन कैमरे, दमदार बैटरी लाइफ और पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस का दावा है।

दावे तो किए गए हैं लेकिन iQoo ने नए स्मार्टफोन के बारे में और कोई ब्योरा नहीं दिया है। Weibo पर अब तक जारी किए गए टीज़र्स से पता चलता है कि आइको 3 में चार रियर कैमरे होंगे। यह 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

इसके अलावा आइको 3 की कथित तस्वीरें सामने आई हैं। इनसे फोन में होल-पंच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने का भी पता चला है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 12 जीबी तक रैम हो सकते हैं और यह 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

इसके अलावा Flipkart पर भी माइक्रोसाइट्स के ज़रिए आइको 3 को टीज़ किया जा रहा है। दो माइक्रोसाइट हैं और दोनों पर ही नए स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस आधारित फीचर्स को हाइलाइट किया है। यहां पर दावा है कि खुलासा 17 फरवरी को होगा।

बीते महीने iQoo ने भारत में कदम रखने की जानकारी दी थी। ब्रांड का पहला प्रोडक्ट 5जी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 3 होगा। कंपनी ने बताया है कि पहला फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। बता दें कि iQoo वाकई में Vivo का सब-ब्रांड है। इस ब्रांड ने बीते साल ही मार्केट में कदम रखा था। लेकिन भारत में यह ब्रांड खुद को चीनी कंपनी वीवो से जोड़कर नहीं रखना चाहता।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • 5G ready (top-end variant only)
  • Stunning display
  • Fast charging
  • Shoulder buttons for gaming
  • कमियां
  • Camera performance needs improvement
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4440 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iQoo 3, iQoo India, iQoo, Vivo iQoo, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महंगे हुए Samsung Galaxy A17 5G और Galaxy F17 5G! नई कीमतें लीक
  2. Moto G37, Moto G37 Power पर लिमिटेड टाइम डील! यहां मिलेंगे ₹2 हजार तक सस्ते
  3. Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
  4. 20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत
  5. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 10,001 mAh बैटरी वाला Realme लेटेस्ट फोन खरीदें 4 हजार से ज्यादा सस्ते में! यहां आया तगड़ा ऑफर
  7. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  8. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  9. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  10. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »