iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल

इस स्मार्टफोन में 100 x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी होगी। iQOO 16 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2026 22:23 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा
  • iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO 16 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में नया गेमिंग चिप होगा। 

iQOO ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाया है। iQOO 16 में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल है। iQOO 16 में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 'रोबोटिक आर्म' डिजाइन है जो तीन कैमरा लेंस को कनेक्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 'हेक्सागनल टेक पैटर्न' के साथ ग्लास रियर पैनल है। iQOO 16 की इमेज में रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर '100 x टेली लेंस' टेक्स्ट दिख रहा है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था। 

इस स्मार्टफोन में 100 x तक डिजिटल जूम कैपेबिलिटी होगी। iQOO 16 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में मेटल का मिड फ्रेम दिख रहा है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट होगा। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 16 के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के बारे में जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच फ्लैट Samsung डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। iQOO 16 में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Adreno 850 GPU हो सकता है। iQOO 16 के प्रोटोटाइप में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर हो सकती है। iQOO 16 में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - I2601 के साथ देखा गया था। मेमोरी चिप के प्राइसेज बढ़ने की वजह से iQOO 16 को भारत में पेश करने की कम संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.