सबसे ‘तगड़े’ प्रोसेसर वाला iQOO 13 इन दो कलर्स में होगा लॉन्‍च

iQOO 13 को नार्डो ग्रे (Nardo Grey) और लीजेंड एडिशन (Legend Edition) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 13 नवंबर 2024 18:33 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 13 को दो कलर्स में लाने की है तैयारी
  • नार्डो ग्रे (Nardo Grey) और लीजेंड एडिशन में आएगा
  • 3 दिसंबर को होनी है भारत में लॉन्चिंग

चीन में लॉन्‍च हुए iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K BOE Q10 FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

iQOO का लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन iQOO 13 भारत में 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। उससे पहले एक अहम जानकारी सामने आई है। आईकू ने इस फोन के दो कलर ऑप्‍शंस को कन्‍फर्म किया है। एमेजॉन पर सामने आई जानकारी के अनुसार, iQOO 13 को नार्डो ग्रे (Nardo Grey) और लीजेंड एडिशन (Legend Edition) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। नार्डो ग्रे कलर मॉडल को इटली के रेसट्रैक से  प्रेरित बताया जा रहा है। लीजेंड एडिशन के लिए कंपनी ने BMW के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यह मॉडल स्‍पोर्टी डिजाइन में आएगा। 

भारत में आने वाला iQOO 13 स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में चीन में लॉन्‍च हुए iQOO 13 जैसा ही हो सकता है। चीन में लॉन्‍च हुए iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K BOE Q10 FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 8T LTPO 2.0 OLED डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 1800 निट्स है। डिस्‍प्‍ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 
Advertisement

iQOO 13 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया गया है। दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 3 मिलियन स्‍कोर हासिल किया है। कंपनी ने इसमें Q2 गेमिंग चिप भी लगाई है। इसकी मदद से 144FPS में गेमिंग की जा सकेगी। 

iQOO 13 में 16GB LPDDR5x RAM दी गई है। अधिकतम स्‍टोरेज 1TB UFS 4.0 है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर चलता है, जिस पर ओरिजिनOS 5 की स्किन है। 
Advertisement

इसमें 50MP का Sony IMX921 मेन कैमरा सेंसर है, जो OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रावाइड एंगल कैमरा है, जोकि एक सैमसंग सेंसर है। तीसरे कैमरे के रूप में यह फोन 50MP का टेलिफोटो कैमरा ऑफर करता है। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है। 
Advertisement

iQOO 13 में 6,150mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसे IP69 के अलावा IP68 रेटिंग मिली है, जो फोन को पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाती है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शन के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्‍लूटूथ 5.4, NFC, GPS की सुव‍िधा है। 
 

iQOO 13 Price 

चीन में iQOO 13 को लीजेंड, ट्रैक, नाडोग्रे और ग्रीन कलर्स में लॉन्‍च किया गया था। इसकी कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 3999 युआन (लगभग 47,190 रुपये) है। 16GB + 256GB मॉडल 4299 युआन (लगभग  50,730 रुपये) का है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.