iQOO 12 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 3’ प्रोसेसर से लैस पहली डिवाइस, जानें प्राइस

iQOO 12 5G Price in india : फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 5000 एमएएच की बैटरी, 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 18:40 IST
ख़ास बातें
  • iQOO 12 5G स्‍मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च
  • इसमें स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन की 50 हजार रुपये की प्राइस रेंज में लाया गया है

iQOO 12 5G में 50 मेगापिक्‍सल के दो रियर कैमरों के साथ एक 64 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है।

iQOO 12 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3' प्रोसेसर के साथ देश में लॉन्‍च होने वाला पहला स्‍मार्टफोन है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 5000 एमएएच की बैटरी, 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। iQOO 12 5G में 50 मेगापिक्‍सल के दो रियर कैमरों के साथ एक 64 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो शूटर मिलता है। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। 50 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में आने वाले इस फोन के बारे में डिटेल में जानते हैं। 
 

iQoo 12 5G Price in India 

iQoo 12 5G को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में खरीदा जा सकता है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के दाम 52,999 रुपये हैं। 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज मॉडल की कीमत 57,999 रुपये है। HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस पर यूजर्स को 3 हजार रुपये की छूट दी जा रही है, जिससे इस फोन की कीमत थोड़ा कम हो जाती है। सभी यूजर्स को 6 महीने की एक्‍सटेंडेट वॉरंटी भी दी जाएगी। फोन की सेल 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। इसे एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 
Advertisement
   
 

iQOO 12 5G Specifications, Features 

iQOO 12 5G में 6.78 इंच का LTPO AMOLED 1.5K डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 144Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। iQOO 12 5G में 3 हजार निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। HDR10+ का सपोर्ट भी इस स्‍मार्टफोन में है। जैसा कि हमने बताया iQOO 12 5G को क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ इंडिया में आया यह पहला स्‍मार्टफोन है। फोन को 12 जीबी और 16 जीबी रैम में पैक किया गया है। मैक्सिमम स्‍टोरेज 512 जीबी है। 

आईकू 12 5जी में कंपनी की Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप दी गई है और गेमिंग के एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें एड्रेनो 750 GPU है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर बेस्‍ड फनटचओएस 14 पर चलता है। कंपनी ने 3 साल तक एंड्रायड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्‍योरिटी पैच देने का वादा किया है। 
Advertisement

iQOO 12 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 120 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग भी इस फोन में है। बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो नया आईकू फोन काफी रिच नजर आता है। कंपनी ने इसे ट्रिपल र‍ियर कैमरा सेटअप से सजाया है। मेन सेंसर 50 मेगापिसल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। साथ में 50MP का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा इसमें है। फोन में 64 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 3x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा इस फोन में है। ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस भी iQOO 12 5G में मिल जाते हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful chip
  • Reliable primary and telephoto cameras
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Charges within 30 minutes
  • Decent software support
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Less capable wide-angle camera
  • Subpar low light camera performance
  • Incessant promotions from app store
  • No wireless charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.