iPhone XR की बिक्री भारत में शुरू, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Apple ने इस साल iPhone 2018 के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया है। भारत में iPhone XR की बिक्री कितने बजे से शुरू होगी और फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स क्या है, जानें।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा ऐप्पल आईफोन Xआर
  • 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है iPhone XR में
  • छह अलग-अलग रंग में मिलेगा iPhone XR
देक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Apple ने इस साल iPhone 2018 के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया है। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR। आईफोन Xएस, आईफोन Xएस मैक्स की बिक्री भारत में पहले ही शुरू हो चुकी है। लेकिन कंपनी के तीसरे मॉडल यानी आईफोन Xआर की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। याद करा दें कि पिछले महीने कंपनी ने iPhone XR की बिक्री की तारीख की घोषणा की थी। भारत में फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हुई थी।

iWorld, Unicorn, Imagine और अन्य ऑफलाइन रीसेलर पर फोन को बेचा जाएगा। ग्राहक चाहें तो iPhone XR को Flipkart, Jio और Airtel के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद सकेंगे। iPhone XR में लेटेस्ट ए12 बॉयोनिक चिपसेट, 6.1 इंच एलसीडी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा है। आईफोन X की कीमत आईफोन Xएस और आईफोन Xएस मैक्स की तुलना में कम है।

iPhone XR पर मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स

IndiaiStore पर ऑफर्स की बात करें तो यहां आपको बजाज फिनसर्व कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के साथ सिटी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट देने के साथ ही फोन को खरीद सकते हैं। Jio.com पर प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले सप्ताह शुरू हुई थी, यदि आप एक्सिस या सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Vodafone और आइडिया सेल्युलर की साइट से भी iPhone XR को खरीद सकते हैं। कंपनी वोडाफोन रेड और Idea Nirvana ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आई है। 499 रुपये या उससे ऊपर के प्लान वाले ग्राहक यदि Vodafone.in या Ideacellular.com से फोन को खरीदते हैं तो चुनिंदा शहर में 48 घंटे में डिलीवरी के साथ एक साल के लिए 20 प्रतिशत रेंटल डिस्काउंट मिलेगा।
 
 

iPhone XR की भारत में कीमत

ऐप्पल आईफोन Xआर की कीमत भारत में 76,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 91,900 रुपये में बेचा जाएगा। 26 अक्टूबर यानी आज शाम 6 बजे से ऐप्पल के ऑफलाइन और ऑनलाइन पार्ट्नर पर फोन की सेल शुरू हो जाएगी। ग्राहक फोन को ब्लैक, ब्लू, कोरल, रेड, व्हाइट और येलो रंग में खरीद सकते हैं।
 

Apple iPhone XR स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन आईफोन Xआर आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा। इसमें 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है। डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में नॉच है जिसमें ट्रूडेप्थ कैमरा सिस्टम को जगह मिली है। इसमें 3डी टच सपोर्ट नहीं है। नया मॉडल हैप्टिक टच से लैस है। आईफोन Xआर में ऐप्पल के अपने ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके बारे में 30 प्रतिशत तेज़ ऐप लॉन्च टाइम का दावा किया गया है।iPhone XR की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। यह फोन 7000 सीरीज़ एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम बिल्ड वाला है। इस फोन को आईपी67 रेटिंग मिली है। तस्वीरों और वीडियो कैपचर करने के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर सेंसर क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Excellent cameras
  • Dual SIM is finally an option
  • Great battery life
  • Regular, timely software updates
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Dual SIM support is limited
  • First-party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए12 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2942 एमएएच

ओएस

आईओएस 12

रिज़ॉल्यूशन

828x1792 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  2. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  3. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  4. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  5. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  6. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  7. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  8. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  9. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  10. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.