आईफोन एसई: ऐप्पल के 4 इंच डिस्प्ले वाले 'बजट' फोन के बारे में जानें सबकुछ

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 11:37 IST
ऐप्पल ने सोमवार को दुनिया के कई लोगों की मुराद पूरी कर दी। सेन फ्रांसिसको में आयोजित ‘लेट अस लूप यू इन’ इवेंट में कंपनी ने अब तक का सबसे सस्ता आईफोन मॉडल लॉन्च किया। इसे आईफोन एसई (स्पेशल एडिशन) का नाम दिया गया है। 4 इंच डिस्प्ले वाले इस आईफोन की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होती है और यह भारत में अप्रैल महीने की शुरुआत से उपलब्ध होगा। आइए आईफोन एसई की अहम खासियतों के बारे में जानते हैं जिसे कंपनी '4 इंच डिस्प्ले वाला दुनिया का सबसे खूबसूरत और पावरफुल फोन' बता रही है।

(जानें आईफोन एसई के सारे स्पेसिफिकेशन)
Advertisement

कीमत
आईफोन एसई अब तक का सबसे सस्ता आईफोन मॉडल है। इसके 16 जीबी मॉडल की कीमत 39,000 रुपये (ग्लोबल कीमत 399 डॉलर) है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन पिछले साल लॉन्च किए गए फ्लैगशिप आईफोन 6एस जैसे हैं, यह देखते हुए हैंडसेट की कीमत सुखद तौर पर चौंकाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वजह से ऐप्पल के हैंडसेट की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Advertisement

(आईफोन एसई की भारत में यह होगी कीमत और लॉन्च की तारीख भी जानें)

डिस्प्ले
Advertisement
आईफोन 6 और आईफोन 6एस में कंपनी ने 4.7 इंच के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था जबकि आईफोन एसई 4 इंच के रेटिना डिस्प्ले के साथ आएगा। हालांकि, इसमें आईफोन 6एस में दी गई प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी 3डी टच नहीं है। यह कमी कई यूज़र को निराश करेगी। 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन की मांग काफी ज्यादा रही है। कंपनी ने बताया कि उसने 2015 में 3 करोड़ से ज्यादा 4 इंच वाले आईफोन हैंडसेट बेचे थे।

प्रोसेसर
Advertisement
आईफोन एसई के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस वाले हैं। इसमें ए9 चिपसेट के साथ एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ऐप्पल ने सही दावा किया है कि यह हैंडसेट अब तक का सबसे पावरफुल 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन है। ऐप्पल ने हमेशा की तरह रैम का खुलासा तो नहीं किया है। लेकिन यह देखते हुए कि आईफोन 6एस में 2 जीबी रैम दिया गया था। हम  आईफोन एसई में भी 2 जीबी रैम मौजूद होने की उम्मीद कर सकते हैं।

कैमरा

Advertisement
आईफोन एसई में एफ/2.2 एपरचर वाला 12 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा है। कैमरा सेंसर में कई सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर फ़ीचर मौजूद हैं जिनमें फोकस पिक्सल, लाइव फोटोज, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, ट्रू टोन फ्लैश, पनोरमा  (63 मेगापिक्सल तक) और फोटो के लिए ऑटो एचडीआर शामिल हैं। अन्य फ़ीचर में एक्सपोज़र कंट्रोल, बर्स्ट मोड, टाइमर मोड, फाइव एलिमेंट लेंस, हाइब्रिड आईआर फिल्टर, सेफायर क्रिस्टल लेंस कवर, ऑटो इमेज स्टेबलाइजेशन, बेहतर लोकल टोन मैपिंग, नॉय्ज रिडक्शन, फेस डिटेक्शन और फोटो जियोटैगिंग शामिल हैं।

दूसरी तरफ हैंडसेट में एफ/ 2.4 एपरचर और रेटिना फ्लैश से लैस 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ऑल्वेज-ऑन सिरी
आईफोन एसई में ए9 चिपसेट और एम9 कोप्रोसेसर दिया गया है इसलिए यह 'ऑल्वेज-ऑन सिरी' फंक्शनालिटी को सपोर्ट करेगा। इस फ़ीचर के बूते आप बिना आईफोन को उठाए 'हे सिरी' की मदद से कई काम पूरे कर पाएंगे। यानी आप कई जानकारियां बिना आईफोन को अनलॉक किए हासिल कर लेंगे।

और अहम फ़ीचर
आईफोन एसई ज्यादा तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ आएगा। ऐप्पल का दावा है कि आईफोन एसई का वाई-फाई तिगुना तेज है और एलटीई आईफोन 5एस की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा तेज। इसके अलावा आईफोन एसई में बेहतर रोमिंग सुविधा के लिए और एलटीई बैंड को शामिल किया गया है। आईफोन एसई रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में भी मिलेगा।


स्पष्टीकरण: इससे पहले आर्टिकल में भारत में आईफोन एसई की कीमत 30,000 रुपये बताई थी। यह कीमत ऐप्पल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के आधार पर लिखी गई थी, लेकिन अब ऐप्पल ने एक नई प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Mobiles, Siri, iOS, iPhone, iPhone SE, iPhone SE Features

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.