iPhone SE 2 अगले साल मार्च में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Apple iPhone SE 2: ऐप्पल आईफोन एसई2 का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन अगले साल जनवरी 2020 से शुरू होगा तो वहीं Apple ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को मार्च 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 2 को बिना 3डी टच फीचर के साथ उतारा जाएगा
  • Apple iPhone SE 2 Price हो सकता है 399 डॉलर
  • 2020 की पहली तिमाही में उठ सकता है नए iPad Pro से पर्दा

Apple iPhone SE 2: आईफोन एसई2 अगले साल मार्च में हो सकता है लॉन्च

Apple iPhone SE 2: ऐप्पल आईफोन एसई2 का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन अगले साल जनवरी 2020 से शुरू होगा तो वहीं Apple ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट को मार्च 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी एनालिस्ट मिंग-ची कुओ द्वारा दी गई है। पहले मिंग-ची कुओ ने कहा था कि Apple 2020 के पहली छमाही में नए iPad Pro, नए मैकबुक और एआर हेडसेट को लॉन्च करने की तैयारी में है।
 

iPhone SE 2 Launch

MacRumors की रिपोर्ट में मिंग-ची कुओ द्वारा शेयर किए इन्वेस्टर नोट का जिक्र किया गया है। मिंग-ची कुओ को उम्मीद है कि यह डिवाइस दिखने में iPhone 8 के समान होगा, साथ ही उनका यह भी मानना है कि मौजूदा iPhone 6 और iPhone 6s यूज़र्स के लिए यह एक पॉपुलर अपग्रेड विकल्प होगा।

पहले कहा गया था कि डिवाइस में Apple A13 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इसी चिपसेट का इस्तेमाल iPhone 11 में भी हुआ है। इसके अलावा फोन में 3 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम हो सकता है और इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 28,200 रुपये) होने की उम्मीद है। एनालिस्ट का कहना है कि फोन में 4.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

मिंग-ची कुओ ने कहा कि iPhone SE 2 में 3डी टच फीचर नहीं मिलेगा। डिवाइस फेस आईडी क बजाय टच आईडी फिंगरप्रिंट रीडर का इस्तेमाल करेगी। आईफोन एसई2 के दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं, एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। iPhone SE 2 के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं, रेड, सिल्वर और स्पेस ग्रे। उम्मीद की जा रही है कि Apple अगले साल 2020 में आईफोन एसई2 के 30-40 मिलियन यूनिट को बेचेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone SE 2, iPhone SE 2, Apple, Ming Chi Kuo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.