iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7.8 इंच इनर डिस्प्ले, टाइटेनियम फ्रेम, डुअल 48MP कैमरा और साइड Touch ID मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2026 10:59 IST
ख़ास बातें
  • 2026 में लॉन्च हो सकता है iPhone Fold
  • 7.8 इंच इनर डिस्प्ले और टाइटेनियम फ्रेम
  • कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच अनुमान

Representative Image

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स में इसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह डिवाइस किताब की तरह खुलने वाला होगा, यानी यह वर्टिकल फ्लिप डिजाइन के बजाय हॉरिजॉन्टल फोल्ड फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। लीक के मुताबिक Apple इसे ऐसे यूजर्स के लिए तैयार कर रहा है जो फोन और छोटे टैबलेट का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो डिवाइस सितंबर 2026 में डेब्यू कर सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। नीचे हम iPhone Fold को लेकर चल रहे सभी लीक्स और अफवाहों की जानकारी दे रहे हैं।

डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार फोन बंद होने पर 10mm से कम और खुलने पर 5mm से कम मोटाई रख सकता है। वॉल्यूम बटन को टॉप एज पर शिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि पावर बटन साइड में रह सकता है। फ्रेम में टाइटेनियम का इस्तेमाल होने की संभावना है और हिंज में लिक्विड मेटल कंपोनेंट दिए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्क्रीन के नीचे रिइनफोर्स्ड मेटल प्लेट का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि फोल्ड के दौरान स्ट्रेस कंट्रोल किया जा सके और क्रीज कम दिखाई दे।

डिस्प्ले इस डिवाइस का मुख्य आकर्षण हो सकता है। लीक के मुताबिक बाहर की स्क्रीन 5.3 से 5.5 इंच के बीच हो सकती है, जबकि अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन करीब 7.7 या 7.8 इंच तक जा सकती है। Apple अल्ट्रा थिन ग्लास और एडवांस्ड पॉलिमर लेयर के कॉम्बिनेशन पर काम कर रहा है, ताकि ड्यूरेबिलिटी और क्लैरिटी दोनों बनाए रखी जा सके।

कैमरा सेटअप में डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की संभावना है, जिसमें दोनों सेंसर 48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। फ्रंट में दो अलग कैमरा दिए जा सकते हैं, एक फोल्डेड मोड के लिए और एक अनफोल्डेड स्क्रीन के लिए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनर स्क्रीन कैमरा अंडर डिस्प्ले हो सकता है, जबकि आउटर स्क्रीन पर पंच होल कटआउट मिल सकता है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस मॉडल में Face ID नहीं दिया जा सकता। इसकी जगह साइड बटन में Touch ID मिलने की बात सामने आई है। कनेक्टिविटी के लिए Apple का इन हाउस C2 मॉडेम इस्तेमाल किया जा सकता है और यह डिवाइस eSIM ओनली हो सकता है। बैटरी को लेकर सप्लाई चेन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हाई डेंसिटी सेल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला iPhone हो सकता है।

Advertisement

कीमत की बात करें तो अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 1,800 डॉलर से 2,500 डॉलर के बीच हो सकती है। यह इसे कंपनी का सबसे महंगा iPhone बना सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार डिवाइस Foxconn में एडवांस डेवलपमेंट स्टेज में है और 2026 की दूसरी छमाही में मास प्रोडक्शन शुरू हो सकता है। हालांकि, हिंज और अन्य कंपोनेंट को लेकर फाइन ट्यूनिंग में देरी हुई तो लॉन्च 2027 तक भी खिसक सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.