iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 14:52 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro को 30 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से गिरा दिया!
  • यह टेस्ट एक केस बनाने वाली कंपनी ने किया है।
  • यह किसी मोबाइल का सबसे ऊंचा ड्रॉप दर्ज किया गया है।

iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया- रिपोर्ट

Photo Credit: YouTube/Guinness World Record

iPhone 18 Pro सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। लेकिन इससे पहले iPhone 17 Pro ने एक बड़ा कारनामा कर दिया। एक केस बनाने वाली कंपनी ने iPhone 17 Pro को 30 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से गिरा दिया! फोन पर कोई पैराशूट भी नहीं लगा था। नतीजे सुनकर आप चौंक जाएंगे। फोन इस टेस्ट में पास हो गया। कंपनी ताईवान की है जिसने यह अजूबा किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया गया है जिसकी पुष्टि अधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

iPhone 17 Pro ने 30 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई से गिराने का टेस्ट भी पास कर लिया। दरअसल यह टेस्ट एक केस बनाने वाली कंपनी ने किया है। यह ताईवान की कंपनी है जिसका नाम RhinoShield है। कंपनी मोबाइल फोन के लिए केस बनाती है। उसने अपने केस की मजबूती दिखाने के लिए यह कारनामा कर दिखाया। रिपोर्ट (via) के अनुसार, iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया। फोन पर कैमरा लगा था। और हैरानी की बात है कि फोन बिना किसी पैराशूट के गिराया गया। फोन ने Guinness World Record में नाम दर्ज करा लिया है जिसकी अधिकारिक पुष्टि Guinness World Record ने भी की है।  

Guinness World Record ने 26 अगस्त को इसे सर्टिफाई किया जो किसी मोबाइल का सबसे ऊंचा ड्रॉप दर्ज किया गया है। हालांकि यह टेस्ट केस के लिए था और फोन केस इस टेस्ट में पास भी हो गया। यह ड्रॉप 24 जून को अटेम्पट किया गया था। किरूना के एसरेंज स्पेस सेंटर के पास इसे गिराया गया। टेस्ट में Sent Into Space नामक एरोस्पेस कंपनी की मदद ली गई थी। 

गिनीज की जज जूलियट डॉसन ने रिकॉर्ड की पुष्टि करने से पहले वीडियो का सबूत, गवाहों के बयान और बरामद डिवाइस की जाँच की। रोचक तौर पर फोन को धरती पर गिरने के बाद भी ऑन और ऑफ किया जा सकता था। फोन से कॉल भी की जा सकती थी। और यह फोटो भी खींच रहा था। सबसे हैरानी की बात 30 हजार मीटर से गिरने के बाद भी इसके बाहरी हिस्से पर कोई क्षति नजर नहीं आई थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.