Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 और iPhone 15 की कीमतें सामने आ गई हैं। वहीं iPhone 16 की डील जल्द रिवील हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 सितंबर 2026 08:42 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर iPhone 17 256GB की सेल कीमत ₹79,999 कन्फर्म
  • iPhone 15 की शुरुआती कीमत ₹63,999 बताई गई है
  • iPhone 16 की Amazon Sale Deal जल्द रिवील हो सकती है

Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल में iPhone 17, iPhone 15 और iPhone 16 पर मिलने वाली Deals

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone को लेकर डील्स सामने आने लगी हैं। Apple के नए iPhone 17 से लेकर पुराने iPhone 15 और iPhone 16 तक कई मॉडल्स पर कीमतों में कटौती देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि कुछ कीमतें सीधे सेल प्राइस के तौर पर कन्फर्म हो चुकी हैं, जबकि कुछ ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं। ऐसे में अगर आप फेस्टिव सेल में iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Amazon और Flipkart पर अब तक सामने आई डील्स पर एक नजर डालना जरूरी है।

Flipkart पर iPhone 17 ₹79,999 में

Flipkart ने Big Billion Days Sale 2026 के लिए iPhone 17 की डील कन्फर्म कर दी है। इसका 256GB वेरिएंट सेल के दौरान ₹79,999 में मिलेगा, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत ₹99,900 है। इस कीमत में ₹2,500 का क्रेडिट कार्ड EMI ऑफर और ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कीमत ₹77,999 तक पहुंच सकती है, जिसमें 5% कैशबैक शामिल है। एक्सचेंज के जरिए पुराने फोन पर ₹89,850 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है, जो समय के साथ बदल सकता है।

Flipkart पर iPhone 15 भी ₹63,999 में

अगर आप थोड़ा पुराना iPhone लेने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 पर भी डील सामने आई है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसका शुरुआती सेल प्राइस ₹63,999 होगा। यह कीमत बैंक डिस्काउंट को शामिल करके बताई गई है। फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत ₹74,900 बताई गई है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹54,400 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।

iPhone 16 की डील पर अभी पर्दा

Amazon और Flipkart दोनों सेल में iPhone 16 डील पर फिलहाल पर्दा डला हुआ है। हालांकि, Amazon ने इसे अपनी Great Indian Festival Sale की डील लिस्ट में शामिल कर दिया है। डील जल्द रिवील होनी है। माना जा रहा है कि सेल के दौरान इसकी कीमत 60,000 रुपये से कम में आएगी। फिलहाल इसकी लिस्टेड कीमत ₹89,900 है। वहीं, वर्तमान में फोन Flipkart पर ऑफर्स के साथ ₹60 हजार के आसपास मिल रहा है।

Advertisement

Amazon और Flipkart की सेल कब शुरू होगी?

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 8 अक्टूबर से शुरू होगी। Prime मेंबर्स को Early Access मिलेगा। Amazon पर SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ट्रांजैक्शन पर भी ऑफर दिया जा रहा है।

Advertisement

वहीं Flipkart Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Plus और Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। इस दौरान Axis Bank क्रेडिट कार्ड, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड, Flipkart Axis Bank / Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक मिलेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.