iPhone Air vs Samsung Galaxy S25 Edge vs Xiaomi 15 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Apple ने हाल ही भारतीय बाजार में अपना नया स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S25 Edge और Xiaomi 15 Ultra से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 सितंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Google Pixel 10 को गूगल टेंसर जी5 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Vivo X200 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

iPhone Air vs Samsung Galaxy S25 Edge vs Xiaomi 15 Ultra में 512GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Apple/Samsung/Xiaomi

Apple ने हाल ही भारतीय बाजार में अपना नया स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S25 Edge और Xiaomi 15 Ultra से हो रही है। iPhone Air में Apple का A19 Pro चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 15 Ultra में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर शामिल है। आइए iPhone Air, Samsung Galaxy S25 Edge और Xiaomi 15 Ultra के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

कीमत
iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की 1,59,900 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge के 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये है। वहीं Xiaomi 15 Ultra के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।


 

डिस्प्ले
iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge में 6.7 इंच की क्वाड HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और 1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं Xiaomi 15 Ultra में .73 इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
iPhone Air में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S25 Edge में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर आता है। जबकि Xiaomi 15 Ultra में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone Air ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy S25 Edge एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जबकि Xiaomi 15 Ultra एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सबसे आखिर में Xiaomi 15 Ultra के रियर में f/1.62 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 60mm फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और f/1.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड कैमरा  है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
iPhone Air में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, वाई-फाई डायरेक्ट 3जी और 4जी है। वहीं Xiaomi 15 Ultra में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी मिलता है।

डाइमेंशन
iPhone Air की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है। जबकि Samsung Galaxy S25 Edge की लंबाई 158.2 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 5.8 मिमी और वजन 163 ग्राम है। वहीं Xiaomi 15 Ultra की लंबाई 161.30 मिमी, चौड़ाई 75.30 मिमी, मोटाई 9.35 मिमी और वजन 226 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Leica-camera-inspired design can turn heads
  • Excellent and bright display with Dolby Vision support
  • Superb camera setup and class-leading periscope output
  • Top-notch performance
  • The Photography Kit is an add-on for enthusiasts (sold separetly)
  • Bad
  • Expensive
  • AI features can be improved
  • Selfie camera is not flagship-grade
  • Bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5410 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light IP68-rated design
  • Smooth software experience loaded with AI
  • Impressive primary camera
  • 7 years of software and security updates
  • Bad
  • Lacks a dedicated telephoto camera
  • Average ultrawide camera performance
  • Gets too hot when using the camera
  • Throttles quickly under load
  • Battery life only lasts a day
  • Charging is relatively slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
  2. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  3. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  4. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
  2. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  3. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  4. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  6. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  7. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  8. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
  9. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.